विस अध्यक्ष के पैतृक गांव में सप्लाई पानी की सुविधा नहीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Nov 2016 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

गांव की आधी आबादी त्रस्त गुमला. स्पीकर दिनेश उरांव के पैतृक राजस्व गांव मुरगू के ग्रामीणों को सप्लाई पानी नसीब नहीं है. गांव में अब तक पेयजल व स्वच्छता विभाग गुमला के माध्यम से तीन बार अलग-अलग स्थानों में डीप बोरिंग व पानी टंकी का निर्माण किया गया है. इसमें दो डीप बोरिंग तीन वर्षों […]
विज्ञापन
गांव की आधी आबादी त्रस्त
गुमला. स्पीकर दिनेश उरांव के पैतृक राजस्व गांव मुरगू के ग्रामीणों को सप्लाई पानी नसीब नहीं है. गांव में अब तक पेयजल व स्वच्छता विभाग गुमला के माध्यम से तीन बार अलग-अलग स्थानों में डीप बोरिंग व पानी टंकी का निर्माण किया गया है. इसमें दो डीप बोरिंग तीन वर्षों से खराब है. एक डीप बोरिंग तालाब के समीप है. इसमें सोलर लगाया गया है.
इस संबंध में मुखिया हेमा देवी व पूर्व मुखिया बालकिशुन महली ने कहा कि मुरगू के एक डीप बोरिंग से कुछ क्षेत्र में पानी मिल रहा है, लेकिन आधी से अधिक आबादी को सप्लाई पानी नहीं मिल रहा है. उन्होंने बताया कि करंजवारी मुरगू के समीप डीप बोरिंग हुआ, लेकिन गांव में पानी सप्लाई चालू नहीं हुआ. जहां-तहां पाइप बिछा कर छोड़ दिया गया है. मशीन की चोरी हो गयी है. पानी सप्लाई नहीं होने से सूचना पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को दे दी गयी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी. गांव के छेदी लाल सोनी, मणि राम साहू, नागेंद्र साहू, हरिहर जायसवाल, धनपति सिंह, मंसूर मीर, हमीद मीर, शंकर पाहन, बछवा उरांव, आलम खान व विमोर राम मोची आदि ने प्रशासन से शीघ्र ही पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










