सर्वधर्म सदभावना मंच सभी धर्म का मंच है : फा ख्रीस्तोफर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Nov 2016 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : सर्वधर्म सदभावना मंच गुमला की बैठक एराउज सभागार में हुई. अध्यक्षता मुख्य समन्वयक फादर ख्रीस्तोफर लकड़ा ने की. उन्होंने कहा कि यह सभी धर्म के लोगों का मंच है. मंच का गठन 14 दिसंबर 2014 को एराउज सभागार में आहूत सभा में किया गया था. इसका उद्देश्य गुमला शहर व इसके इर्द-गिर्द गांव […]
विज्ञापन
गुमला : सर्वधर्म सदभावना मंच गुमला की बैठक एराउज सभागार में हुई. अध्यक्षता मुख्य समन्वयक फादर ख्रीस्तोफर लकड़ा ने की. उन्होंने कहा कि यह सभी धर्म के लोगों का मंच है. मंच का गठन 14 दिसंबर 2014 को एराउज सभागार में आहूत सभा में किया गया था. इसका उद्देश्य गुमला शहर व इसके इर्द-गिर्द गांव व बस्तियों में सांप्रदायिक सदभावना व समाजिक सौहार्द्र बहाल कराना व उसे कायम रखना है. उस समय से लेकर आज तक कई कार्यक्रम खास कर आपसी सदभावना को बढ़ाने के लिए किये गये हैं.
सभी धर्मों के एक विशेष त्योहार को एक साथ मना कर इस भावना का प्रचार-प्रसार किया जाता है.एक घटना ऐसी भी आयी, जहां दो संप्रदाय के लोगों में मारपीट हुई. थाना पुलिस हो गयी. मंच ने दोनों समुदायों के बीच मेल मिलाप करा कर निबटारा किया व केस वापस लिया गया. इसी तरह के प्रयासों से समाज में भाईचारा, मेल मिलाप व शांति समरसता बहाल होता है. मंच के काम को शहर के बाहर जिले के प्रखंडों तक ले जाना चाहते हैं. इसी निमित 18 नवंबर को एराउज सभागार में कार्यशाला हुई, जहां विचार विमर्श के बाद रणनीति भी तय की गयी.
मौके पर उप समन्वयक मुरली मनोहर प्रसाद, मो सलीम खान, सेत कुमार एक्का, रमेश कुमार चीनी, पुनई उरांव, रंजीत सरदार, एनएमपी श्रीवास्तव, मो शमीम खां, रवींद्र कुमार सिंह, मानिकचंद साहू, चेंबर के अध्यक्ष अमित महेश्वरी, सचिव हिमांशु केसरी, अमित एक्का, हेमावती देवी, रवींद्र शर्मा, फादर अनुरंजन पूर्ति, मोहम्मद खालिद, अधिवक्ता पप्पू, सीता देवी, जसवंत कौर, ली ठुंचू, जेबियर एक्का, शमीम वारसी, सुनील केशरिया, बेला तिर्की, हरियारेन, प्यारी लकड़ा, सुषमा कुजूर व शाहदेव साहू सहित कई लोग थे. धन्यवाद ज्ञापन सेत एक्का ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










