नौकरानी पर एक लाख चुराने का आरोप, प्राथमिकी

Published at :01 Nov 2016 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
नौकरानी पर एक लाख चुराने का आरोप, प्राथमिकी

गुमला : शहर के डीएसपी रोड, मुरली बगीचा निवासी धनपति सिंह ने गुमला थाना में 30 अक्तूबर को पार्वती देवी व गणेश साहू के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में धनपति ने कहा है कि मेरे ड्राइवर जगरनाथ खेरवार की पत्नी पार्वती घर में झाडू व पोछा लगाने के दौरान 11 अक्तूबर […]

विज्ञापन
गुमला : शहर के डीएसपी रोड, मुरली बगीचा निवासी धनपति सिंह ने गुमला थाना में 30 अक्तूबर को पार्वती देवी व गणेश साहू के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में धनपति ने कहा है कि मेरे ड्राइवर जगरनाथ खेरवार की पत्नी पार्वती घर में झाडू व पोछा लगाने के दौरान 11 अक्तूबर की सुबह तकिया के नीचे 500 की गड्डी चोरी कर ली, जिसमें एक लाख रुपये था.
जब इस मामले में पार्वती से मैंने पूछा, तो उसने चोरी की बात स्वीकार करते हुए कहा कि मैंने पैसे चैनपुर निवासी गणेश साहू को दिये हैं. जब चैनपुर जाकर गणेश से पूछा गया, तो उसने भी पैसे लेने की बात स्वीकार करते हुए पैसे लौटाने की बात कही व केस नहीं करने को कहा. मगर पैसा अभी तक नहीं दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola