पेयजल विभाग के कनीय अभियंता निलंबित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Oct 2016 8:55 AM (IST)
विज्ञापन

लापरवाही. चैनपुर के मालम में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी सीएम के निर्देश पर उपसचिव ने निलंबित किया दुर्जय पासवान गुमला : चैनपुर प्रखंड की मालम पंचायत में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी हुई है. शौचालय बना नहीं, लेकिन उसे पूरा दिखाया गया है. मानक के अनुरूप काम भी नहीं हुआ है. सरकारी कार्य में लापरवाही बरती […]
विज्ञापन
लापरवाही. चैनपुर के मालम में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी
सीएम के निर्देश पर उपसचिव ने निलंबित किया
दुर्जय पासवान
गुमला : चैनपुर प्रखंड की मालम पंचायत में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी हुई है. शौचालय बना नहीं, लेकिन उसे पूरा दिखाया गया है. मानक के अनुरूप काम भी नहीं हुआ है. सरकारी कार्य में लापरवाही बरती गयी है.
लोगों ने इसकी शिकायत की थी. शौचालय निर्माण में हुई गड़बड़ी का समाचार प्रभात खबर में प्रकाशित हुआ था. इसके अलावा स्थानीय लोगों ने शौचालय निर्माण के संबंध में मुख्यमंत्री जनसंवाद में 14 जून 2016 को शिकायत की थी. इस मामले को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गंभीरता से लिया है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार के उपसचिव रंजन कुमार मिश्र ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग गुमला के कनीय अभियंता
मोहम्मद इमरान अंसारी को निलंबित कर दिया है. उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी होगी, लेकिन कार्यवाही के संचालन का निर्णय बाद में लिया जायेगा. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पेयजल एवं स्वच्छता अंचन चाईबासा निर्धारित किया गया है. निलंबन अवधि में इन्हें झारखंड सेवा संहिता के नियम 96 एवं झारखंड सरकारी सेवक वर्गीकरण नियंत्रण अपील नियमावली 2016 के नियम-10 के अधीन जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा.
लगातार विरोध हो रहा था
चैनपुर प्रखंड की मालम पंचायत में वर्ष 2016 के जनवरी व फरवरी माह में शौचालय निर्माण हो रहा था. उस समय मानक के अनुरूप काम नहीं हो रहा था. इसकी शिकायत लोगों ने की, तो जनप्रतिनिधियों ने जांच की. कई बार काम बंद कराया गया, लेकिन बाद में पुन: काम शुरू हुआ. पर शौचालय निर्माण में सुधार नहीं हुआ. दो नंबर ईंट का प्रयोग हो रहा था.
जैसे-तैसे काम किया जा रहा था. शुरू में स्थानीय लोगों ने डीसी, पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता को शिकायत की. इसके बाद सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष समस्या रखी गयी. सीएम ने 25 अक्तूबर 2016 को मुख्यमंत्री जनसंवाद की सीधी बात में कनीय अभियंता इमरान को निलंबित करते हुए पत्र जारी किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










