बच्चों के बीच गरम वस्त्र का वितरण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Oct 2016 8:54 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : राजकीय उत्क्रमित मवि इरो फटकपुर में गुरुवार को बच्चों के बीच गरमवस्त्रों का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष कृष्ण देव सिंह ने 314 बच्चों के बीच इसका विरतण किया. जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि न तो लोक सभा, न तो विधान सभा सबसे बड़ी ग्राम सभा. आप सभी एकजुट होकर ग्राम […]
विज्ञापन
गुमला : राजकीय उत्क्रमित मवि इरो फटकपुर में गुरुवार को बच्चों के बीच गरमवस्त्रों का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष कृष्ण देव सिंह ने 314 बच्चों के बीच इसका विरतण किया.
जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि न तो लोक सभा, न तो विधान सभा सबसे बड़ी ग्राम सभा. आप सभी एकजुट होकर ग्राम सभा में योजना का चयन करें. ग्राम सभा को सशक्त बनावें. एचएम प्रदीप कुमार ने कहा कि बच्चों के बीच वितरित गर्म कपड़ों की व्यवस्था स्व बिनोद कुमार व स्व सरोज सिन्हा की पोती प्रसिद्धि प्रत्युष दयाल ने की है. प्रसिद्धि अपने माता-पिता के साथ मुंबई में रहती है. उसने अपने जन्म दिवस पर अपने परिजनों से गरीब बच्चों के बीच गर्म वस्त्र उपहार स्वरूप भेंट करने की मांग की.
उनके परिजनों ने गुमला के इरो फटकपुर विद्यालय को चुन कर वहां के बच्चों को गर्म वस्त्र की व्यवस्था करायी. मौके पर गौरी उरांव, विनीता उरांव, खाया उरांव, बंधन उरांव, राजेश तिवारी, रामेश्वर चौधरी, संजय सिंह, राजू सिंह, शंकर उरांव, मिलू उरांव, रूपेश सिंह व शालो उरांव सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










