जलसहिया के पति पर चोरी का आरोप, परिवार बहिष्कृत

Published at :27 Oct 2016 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
जलसहिया के पति पर चोरी का आरोप, परिवार बहिष्कृत

गांव के पंचों ने चोरी का लगाया है आरोप खेत पर किया कब्जा, जान से मारने की दी धमकी पूरा परिवार डर से छोड़ दिया है गांव जान बचाने के लिए परिवार के लोग इधर-उधर भाग रहे हैं घटना की जानकारी रायडीह थाना पुलिस को नहीं है रायडीह(गुमला) : रायडीह प्रखंड की सिकोई पंचायत स्थित […]

विज्ञापन
गांव के पंचों ने चोरी का लगाया है आरोप
खेत पर किया कब्जा, जान से मारने की दी धमकी
पूरा परिवार डर से छोड़ दिया है गांव
जान बचाने के लिए परिवार के लोग इधर-उधर भाग रहे हैं
घटना की जानकारी रायडीह थाना पुलिस को नहीं है
रायडीह(गुमला) : रायडीह प्रखंड की सिकोई पंचायत स्थित तुंजटोली की जलसहिया एमरेंसिया मिंज के पति जेम्स मिंज पर चोरी का आरोप लगा कर पूरे परिवार को गांव से बहिष्कृत कर दिया गया है. पंचों ने उपजाऊ खेत पर कब्जा कर लिया है.
एमरेंसिया के पूरे परिवार को गांव से निकाल दिया गया है. अभी पूरा परिवार गुमला में शरण लिये हुए है. पंचों ने गांव में घुसने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है. पुलिस के पास जाने से भी मना किया है. इससे एमरेंसिया का परिवार डरा हुआ है.
20 दिन से एमरेंसिया का परिवार जान बचाने के लिए गुमला में छिप रहा है. इस पूरे घटना की जानकारी रायडीह थाना की पुलिस को नहीं है. मुखिया मनोज एक्का आैर वार्ड सदस्य सरोज उरांइन को घटना की जानकारी है. ये लोग अपने स्तर से मामले को सुलझाने में लगे हुए हैं.
चोरी का आरोप लगा कर किया बहिष्कृत
एमरेंसिया मिंज, उसके पति जेम्स मिंज आैर बच्चों को गांव से निकाल दिया गया है. गांव में एमरेंसिया के देवर अनूप मिंज आैर सास रोसालिया मिंज रहते हैं. अनूप ने बताया कि तीन वर्ष पहले जोसेफ मिंज के घर से चांदनी महिला मंडल का बक्सा गायब हो गया था.
इसके बाद गांव के पंच विष्णु दास, उदय तिर्की, भीखु केरकेट्टा, जोसेफ मिंज आैर प्रदीप बाड़ा ने ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक में चोरी की घटना पर चर्चा हुई. इसमें एमरेंसिया के पति जेम्स मिंज पर चोरी का आरोप लगाया गया. पंचों ने पूरे परिवार को बहिष्कृत करते हुए गांव से निकल जाने की धमकी दी. गांव नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी.
इसके बाद एमरेंसिया गांव से निकल गये. इधर, 20 दिन पहले पुन: गांव में बैठक हुई. इसमें एमरेंसिया आैर उसके पति जेम्स पर 30 हजार का जुर्माना लगाया गया. परिवारवालों के गिड़गिड़ाने पर जुर्माने की राशि सात हजार रुपये कर दी गयी. राशि जमा करने का समय तय किया गया, लेकिन एमरेंसिया राशि जमा नहीं कर सकी. इसके बाद पंचों ने पुन: दस हजार रुपये जुर्माना और बढ़ा दिया. इस संबंध में पंचों से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन वे लोग गांव में नहीं मिले.
चोरी का आरोप झूठा है. बक्सा कैसे गायब हुआ, यह जांच का विषय है. झूठा आरोप लगा कर एमरेंसिया के परिवार को निकाल दिया गया है. अभी तक चोरी साबित नहीं हुई है.
सरोज उरांइन, वार्ड सदस्य, तुंजटोली
तुंजटोली की घटना मेरी जानकारी में है. मैं अपने स्तर सेप्रयास कर रहा हूं कि गांव में बैठक कर मामले काे सुलझाया जाये. चोरी की घटना हुई, है तो थाने में केस होना चाहिए. किसी परिवार को प्रताड़ित करना गलत है.
मनोज एक्का, मुखिया, सिकोई पंचायत
कोई बात नहीं करता है गांव में
अनूप मिंज आैर रोसालिया मिंज ने कहा कि एमरेंसिया के पूरे परिवार को गांव से निकालने के बाद हमसे कोई बात नहीं करता है. पूरा गांव हमसे दूरी बनाये हुए है. हर वर्ष हमलोग खेती करते हैं, लेकिन पंचों के फरमान के कारण गांव के लोग फसल काट कर ले जाते हैं. इसबार भी हमलोगों ने खेती की है. पंचों ने फिर कहा है कि फसल हम काट कर ले जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola