माओवादियों के जमावड़े की सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस फोर्स
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Sep 2016 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : चैनपुर का उरू गांव के आसपास माओवादियों के जमावड़ा की सूचना है. फिलहाल पुलिस के हाथों माओवादी शिकस्त खाये हैं. ऐसे में शहीद के शव को लेकर उरू गांव जाना प्रशासन के लिए चुनौती होगा. ऐसे नक्सलियों के जमावड़ा को देखते हुए गुमला पुलिस ने रणनीति बनायी है. इसके तहत पारा मिलिट्री फोर्स […]
विज्ञापन
गुमला : चैनपुर का उरू गांव के आसपास माओवादियों के जमावड़ा की सूचना है. फिलहाल पुलिस के हाथों माओवादी शिकस्त खाये हैं. ऐसे में शहीद के शव को लेकर उरू गांव जाना प्रशासन के लिए चुनौती होगा. ऐसे नक्सलियों के जमावड़ा को देखते हुए गुमला पुलिस ने रणनीति बनायी है. इसके तहत पारा मिलिट्री फोर्स व झारखंड पुलिस के जवान गांव में घुस गये हैं, ताकि नक्सली गांव के आसपास भी नजर आये, तो उसे खदेड़ सके और शहीद के शव के दफन क्रिया में कोई परेशानी न हो.
ज्ञात हो कि 21 सितंबर को माओवादी 12वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं. इस दौरान माओवादी कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं. पुलिस माओवादियों के हर मंसूबों को विफल करने में लगी हुई है. एएसपी पवन कुमार सिंह खुद अभियान का नेतृत्व करते हुए इलाके में घुस गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










