दोषी हैं नक्सली फंस रहे ग्रामीण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Sep 2016 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला. बोराडीह समेत आधा दर्जन गांव के लोगों ने रविवार को पालकोट थाना का घेराव किया. लोगों का आरोप है कि बोराडीह जंगल में नक्सली आशीष यादव को मार गिराने के बाद कोबरा के जवान गांव के लोगों को परेशान कर रहे हैं. पुलिस नक्सलियों को छोड़ कर गांव के बेगुनाह लोगों को फंसाने में […]
विज्ञापन
गुमला. बोराडीह समेत आधा दर्जन गांव के लोगों ने रविवार को पालकोट थाना का घेराव किया. लोगों का आरोप है कि बोराडीह जंगल में नक्सली आशीष यादव को मार गिराने के बाद कोबरा के जवान गांव के लोगों को परेशान कर रहे हैं. पुलिस नक्सलियों को छोड़ कर गांव के बेगुनाह लोगों को फंसाने में लगी हुई है.
एफआइआर में कई बेगुनाह लोगों का नाम शामिल किया गया है, जो कि गोवा में मजदूरी करते हैं. ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस की नजर में दोषी नक्सली हैं. परंतु इसमें ग्रामीणों को फंसाया जा रहा है. लोगों ने कहा कि गांव में घुस कर हमें परेशान करना बंद करें और दर्ज केस से बेगुनाह लोगों का नाम हटाये. लोगों के हंगामा को देखते हुए थाना प्रभारी ने सभी ग्रामीणों को समझाया. एसडीपीओ बच्चनदेव कुजूर से फोन पर बात करायी. अधिकारियों के समझाने के बाद लोग शांत हुए और अपने अपने घर लौटे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










