पूर्वजों की परंपरा को सुरक्षित रखें : फादर अनुरंजन

Published at :19 Sep 2016 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्वजों की परंपरा को सुरक्षित रखें : फादर अनुरंजन

संत इग्नासियुस हाई स्कूल परिसर में एराऊज ने करम मिलन समारोह मनाया गुमला : एराऊज गुमला के तत्वावधान में रविवार को संत इग्नासियुस हाईस्कूल परिसर में करम मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कोयनारा चानेटोली, हसलता अंबाटोली, संत अन्ना छात्रावास, दीपनगर, सिलम चटकपुर, अपोस्तोलिक, वृंदा सलयाटोली, लोयला नगर, जतराटोली, कामीडांड़, सुगाकाटा, भलमंडा, नाजरेथ हॉस्टल, धोधरा, […]

विज्ञापन
संत इग्नासियुस हाई स्कूल परिसर में एराऊज ने करम मिलन समारोह
मनाया
गुमला : एराऊज गुमला के तत्वावधान में रविवार को संत इग्नासियुस हाईस्कूल परिसर में करम मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कोयनारा चानेटोली, हसलता अंबाटोली, संत अन्ना छात्रावास, दीपनगर, सिलम चटकपुर, अपोस्तोलिक, वृंदा सलयाटोली, लोयला नगर, जतराटोली, कामीडांड़, सुगाकाटा, भलमंडा, नाजरेथ हॉस्टल, धोधरा, इग्नासियुस ए ब्लॉक, संत अंजेला छात्रावास, करमडीपा, सिलम अंबाटोली, बाकीर लिटियाटोली, कुलमुंडा, लीवंस छात्रावास सहित लगभग 50 गांव, टोला व छात्रावासों से कलाकार शामिल हुए. प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले दल को पुरस्कृत किया गया. एराऊज के निदेशक फादर अनुरंजन हासा पूर्ति ने कहा कि आदिवासी कला, संस्कृति व परंपरा सबसे भिन्न है. यह हमारे पूर्वजों की देन है.
अपनी कला, संस्कृति व परंपरा की पहचान बनाये रखने के लिए यह जरूरी है. संत इग्नासियुस के रेक्टर फादर ख्रिस्टोफर लकड़ा ने कहा कि हमें हमारी कला, संस्कृति व परंपरा हमारे पूर्वजों से मिली है. इसे अक्षुण्ण बनाये रखने में युवा वर्ग ही अहम भूमिका निभायेंगे. फादर ख्रिस्टोफर ने कहा कि आधुनिकता के दौर में न बहें. इस अवसर पर फादर इरेनसियुस मिंज, फ्रांसिस मिंज, फादर मनोहर खोया, फादर फ्लोरेंस गुड़िया, फादर प्रफुल्ल एक्का, फादर रविभूषण खेस, सिस्टर अजीता टेटे व सिस्टर फुलकेरिया डुंगडुंग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola