माओवादियों के भय से परिजनों ने वार्ड सदस्य का शव जलाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Sep 2016 6:50 AM (IST)
विज्ञापन

परिजन परंपरा के अनुसार वार्ड सदस्य करमा उरांव के पार्थिव शरीर को दफनाना चाह रहे थे बिशुनपुर(गुमला) : गुमला के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के कठठोकवा गांव के वार्ड सदस्य करमा उरांव के शव को परिजन व ग्रामीणों ने माओवादियों के भय से जला दिया. परिजन शव को परंपरा के अनुसार दफनाना चाह रहे थे. लेकिन […]
विज्ञापन
परिजन परंपरा के अनुसार वार्ड सदस्य करमा उरांव के पार्थिव शरीर को दफनाना चाह रहे थे
बिशुनपुर(गुमला) : गुमला के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के कठठोकवा गांव के वार्ड सदस्य करमा उरांव के शव को परिजन व ग्रामीणों ने माओवादियों के भय से जला दिया. परिजन शव को परंपरा के अनुसार दफनाना चाह रहे थे. लेकिन माओवादी नहीं चाह रहे थे कि करमा उरांव का शव पुलिस के हाथ लगे, इसलिए जलवा दिया. पुलिस जब रविवार को गांव पहुंची, तो करमा का शव जल कर राख हो चुका था. घटना के 72 घंटे बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है.
नक्सलियों ने पहले कहा, दफना दो, िफर कहा, जला दो : करमा की मौत के बाद परिजन शव को लेकर बिशुनपुर थाना आ रहे थे. नक्सलियों ने शव को थाना ले जाने से रोक दिया और कहा कि शव को दफना दें. फिर उन्होंने शव को जलाने का फरमान सुनाया.
दूसरे दिन पुलिस गांव से लौटी : घटना के 24 घंटे बाद एएसपी पवन कुमार सिंह, एसडीपीओ भूपेंद्र राउत, सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान गांव पहुंचे. एएसपी की पहल पर ग्रामीणों ने पूरी घटना की जानकारी दी. पुलिस रविवार की सुबह घटनास्थल से बिशुनपुर लौटी.
हपाद गांव पत्नी को लाने जा रहे थे करमा, मिल गया दस्ता : शुक्रवार को वार्ड सदस्य करमा उरांव अपनी आंगनबाड़ी सेविका पत्नी को लाने हपाद गांव जा रहे थे. उन्हें रास्ते में माओवादी कमांडर मदन यादव का दस्ता मिल गया. करमा डर से लौटने लगा. इसी दाैरान माओवादियों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस का मुखबिर कह डंडे से पिटाई करने लगे. अधमरा होने के बाद उन्हें कठठोकवा गांव के समीप फेंक दिया, जहां उनकी मौत हो गयी. गाैरतलब हो कि करमा उरांव की पत्नी हपाद गांव के बच्चों को आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करने गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










