मुठभेड़ में शामिल जवानों का हौसला बढ़ाया

Published at :17 Sep 2016 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
मुठभेड़ में शामिल जवानों का हौसला बढ़ाया

पालकोट(गुमला) : कोबरा-209 बटालियन के वरीय पदाधिकारी शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से गुमला पहुंचे. वे पालकोट के बोराडीह जंगल गये, जहां कोबरा के साथ हुए मुठभेड़ में 25 लाख के इनामी नक्सली आशीष यादव के मारे गये स्थल का मुआयना किया. इसमें कोबरा के आइजी राजीव भार्गव, डीआइजी सीपी वेंकटेश, कमांडेंट कमलेश कुमार सिंह, डिप्टी कमांडेंट […]

विज्ञापन
पालकोट(गुमला) : कोबरा-209 बटालियन के वरीय पदाधिकारी शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से गुमला पहुंचे. वे पालकोट के बोराडीह जंगल गये, जहां कोबरा के साथ हुए मुठभेड़ में 25 लाख के इनामी नक्सली आशीष यादव के मारे गये स्थल का मुआयना किया.
इसमें कोबरा के आइजी राजीव भार्गव, डीआइजी सीपी वेंकटेश, कमांडेंट कमलेश कुमार सिंह, डिप्टी कमांडेंट सूरज पवार व डीसी सुधीर चौहान थे. आइजी व डीआइजी ने मुठभेड़ में शामिल जवानों का हौसला बढ़ाया. इसके बाद बोराडीह गांव में एक घंटा तक रूके. यहां ग्रामीणों के बीच जरूरत के सामान का वितरण किया. कोबरा के अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि आप पुलिस का साथ दें.
पुलिस आप जनता की सुरक्षा के लिए काम कर रही है. मौके पर ग्रामीणों ने गांव की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराते हुए दूर करने की मांग की. इससे पहले कोबरा के अधिकारी गुमला शहर से तीन किमी दूर करमडीपा एरोड्राम में हेलीकॉप्टर से उतरे. यहां से वे गाड़ी से पालकोट गये. इसके बाद बाइक से बोराडीह जंगल घुसे. कोबरा के जवानों ने जिस हौसले से आशीष यादव को मारा है, अधिकारियों ने इसकी प्रशंसा की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola