मूक-बधिर स्कूल में मनेगा प्रधानमंत्री का जन्मदिन

गुमला : भाजपा जिला कमेटी की बैठक ज्योति संघ में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सविंद्र कुमार सिंह ने की. बैठक में 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 66वें जन्म दिवस पर विशेष आयोजन करने पर विचार-विमर्श किया गया. निर्णय लिया गया कि मूक बधिर आवासीय विद्यालय के बच्चों के साथ जन्म दिन मनाया […]
गुमला : भाजपा जिला कमेटी की बैठक ज्योति संघ में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सविंद्र कुमार सिंह ने की. बैठक में 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 66वें जन्म दिवस पर विशेष आयोजन करने पर विचार-विमर्श किया गया. निर्णय लिया गया कि मूक बधिर आवासीय विद्यालय के बच्चों के साथ जन्म दिन मनाया जायेगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत व किसान कल्याण मंत्री भी शिरकत करेंगे.
उपाध्यक्ष दामोदर कसेरा ने सभी कार्यकर्ताओं से 12 बजे मूक बधिर स्कूल पहुंचने की अपील की. मौके पर यशवंत सिंह, विपिन सिंह, निर्मल कुमार, सावित्री मेहता, लक्ष्मीकांत बड़ाइक, एसटी मोरचा अध्यक्ष शकुंतला उरांव, विद्या मिश्र, संतोष सिंह, संजय साहू, अमरमणि उरांव, महिला मोरचा जिलाध्यक्ष गायत्री देवी, सुनीता उरांव, आनंद बड़ाइक, किशुन बड़ाइक, रंजीत भगत, संजय गुप्ता, सतीश गुप्ता व अरविंद मिश्र सहित सभी सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










