अपराधियों ने जेसीबी वाहन को जलाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Sep 2016 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

बिशुनपुर : गुरदरी थाना क्षेत्र के चौरासी माइल गांव के समीप अपराधियों ने जेसीबी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. लोहे का सामान छोड़ कर जेसीबी मशीन पूरी तरह जल गयी है. दो दिन से जेसीबी मशीन खराब थी और सड़क के किनारे खड़ी थी. जेसीबी मशीन जलाने के मामले में अज्ञात लोगों पर […]
विज्ञापन
बिशुनपुर : गुरदरी थाना क्षेत्र के चौरासी माइल गांव के समीप अपराधियों ने जेसीबी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. लोहे का सामान छोड़ कर जेसीबी मशीन पूरी तरह जल गयी है.
दो दिन से जेसीबी मशीन खराब थी और सड़क के किनारे खड़ी थी. जेसीबी मशीन जलाने के मामले में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात करीब दो बजे अपराधी जेसीबी मशीन जला कर चले गये. उस समय चालक व खलासी नहीं थे. गाड़ी सेन्हा निवासी मुमताज खान की थी. जेसीबी मशीन गुरदरी माइंस में चलती थी. गुरदरी से लौटने के क्रम में रास्ते में जेसीबी खराब हो गयी थी, जिसे अपराधियों ने जला दिया. थाना प्रभारी परमानंद बिरूवा ने कहा कि अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. इसकी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










