दिल्ली से फोन पर बोली तारा : मैं दिल्ली में फंसी हूं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jul 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

बसिया की अनाथ तारा को मानव तस्करों ने दिल्ली में बेच दिया है. गांव के लोगों ने सीडब्ल्यूसी को आवेदन सौंप कर तारा को बचाने की गुहार लगायी है. शिकायत मिलने के बाद सीडब्ल्यूसी मामले की जांच में जुट गया है. गुमला : बसिया प्रखंड के सुकरूडा गांव की तारा कुमारी (16 ) को मानव […]
विज्ञापन
बसिया की अनाथ तारा को मानव तस्करों ने दिल्ली में बेच दिया है. गांव के लोगों ने सीडब्ल्यूसी को आवेदन सौंप कर तारा को बचाने की गुहार लगायी है. शिकायत मिलने के बाद सीडब्ल्यूसी मामले की जांच में जुट गया है.
गुमला : बसिया प्रखंड के सुकरूडा गांव की तारा कुमारी (16 ) को मानव तस्करों ने दो साल पहले दिल्ली में ले जाकर बेच दिया है.
तारा के माता-पिता का सात साल पहले निधन हो गया है. तारा के अनाथ होने पर मानव तस्कर उसे बहला फुसला कर दिल्ली ले गये और बेच दिया. अब तारा दिल्ली में प्रताड़ित हो रही है. उसने अपने ही गांव के विजय साहू को फोन कर कहा कि मुझे बचा लीजिये.
मानव तस्करों ने दिल्ली में बेच दिया है. घर मालिक उसे पीटता है. वह अपने गांव आना चाहती है. तारा का फोन आने के बाद विजय ने गुरुवार को सीडब्ल्यूसी की चेयरमैन तागरेन पन्ना को आवेदन सौंप कर पूरी घटना की जानकारी दी. मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडब्ल्यूसी ने जांच शुरू कर दी है. तारा ने जिस नंबर से फोन किया है, उस नंबर की जांच की जा रही है.
दलाल ठग कर दिल्ली ले गये
विजय साहू ने बताया कि तारा के माता-पिता के निधन के बाद वह गांव के ही वासुदेव मिश्र के घर में रह कर अपनी जीविका चला रही थी. इसी बीच 23 दिसंबर 2014 को मानव तस्कर उसे बहला फुसला कर दिल्ली ले गये. गत 18 जुलाई को तारा फोन (नंबर 9958118473 से) कर दिल्ली के घर में बंधक होने की जानकारी देते हुए बचाने की गुहार लगा रही थी. तारा ने कहा कि मैं दिल्ली में फंसी हुई हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










