स्कूल के शौचालय की टंकी से शव बरामद

Published at :26 Jan 2016 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल के शौचालय की टंकी से शव बरामद

सिसई (गुमला) : थाना क्षेत्र स्थित ओलमुंडा सेमरा प्राथमिक विद्यालय के शौचालय की टंकी से गांव की महिला देवंती देवी का शव मिला है. वह गत 16 दिनों से लापता थी. राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेमरा में रसोइया थी. जानकारी के अनुसार, नौ जनवरी की रात से ही देवंती अपने घर से गायब थी. उसका पति […]

विज्ञापन

सिसई (गुमला) : थाना क्षेत्र स्थित ओलमुंडा सेमरा प्राथमिक विद्यालय के शौचालय की टंकी से गांव की महिला देवंती देवी का शव मिला है. वह गत 16 दिनों से लापता थी. राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेमरा में रसोइया थी. जानकारी के अनुसार, नौ जनवरी की रात से ही देवंती अपने घर से गायब थी. उसका पति हरियाणा में काम करता है.

सिसई थाना में देवंती के गायब होने की सूचना दी गयी थी. उसकी खोजबीन भी की गयी, लेकिन पता नहीं चल सका. सोमवार को विद्यालय के बच्चे गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर विद्यालय परिसर की सफाई कर रहे थे. बच्चों ने टंकी का ढक्कन खोला, तो देखा कि टंकी में शव है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola