झारखंड में गुमला जिला का चयन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jan 2016 7:10 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : साई सेंटर बनारस के चीफ फुटबॉल कोच फरमान हैदर सोमवार को गुमला पहुंचे. प्रभात खबर के प्रतिनिधि से बात करते हुए कहा कि फीफा वर्ल्ड कप के लिए झारखंड राज्य में चयन शिविर के लिए गुमला जिला का चयन करने का मूल उद्देश्य यही है कि यहां के खिलाड़ियों को टीम इंडिया में […]
विज्ञापन
गुमला : साई सेंटर बनारस के चीफ फुटबॉल कोच फरमान हैदर सोमवार को गुमला पहुंचे. प्रभात खबर के प्रतिनिधि से बात करते हुए कहा कि फीफा वर्ल्ड कप के लिए झारखंड राज्य में चयन शिविर के लिए गुमला जिला का चयन करने का मूल उद्देश्य यही है कि यहां के खिलाड़ियों को टीम इंडिया में शामिल होने का अवसर मिले.
यहां चयन होने के बाद खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जायेगी. इसके बाद पुन: चयन शिविर लगा कर बेहतर खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा. इस दौरान श्री हैदर ने गुमला में साई सेंटर दोबारा शुरू करने और फुटबॉल खेल में खिलाड़ियों को और भी बेहतर बनाने के लिए लीग मैच पर जोर दिया.
कहा कि खेल के क्षेत्र में जिले की अपनी एक अलग पहचान रही है. जब साई सेंटर चल रहा था, तब यहां के कई खिलाड़ियों को इंडिया की टीम में शामिल होने का अवसर मिला और उन लोगों ने पूरे विश्व में खेल के क्षेत्र में भारत देश का नाम रोशन किया. इसलिए यहां फिर से साई सेंटर शुरू करने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










