दाल-भात केंद्र बंद, लोग परेशान

गुमला : राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री दाल-भात योजना गुरुवार को बंद रहा. सिर्फ सदर अस्पताल परिसर में स्थित दाल-भात केंद्र का संचालन हुआ. जबकि शहरी क्षेत्र में संचालित सभी केंद्र बंद रहा. जिससे रिक्शे, ठेले, खोमचेवाले व गरीब मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. केंद्र क्यों बंद था, इसकी जानकारी किसी […]
गुमला : राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री दाल-भात योजना गुरुवार को बंद रहा. सिर्फ सदर अस्पताल परिसर में स्थित दाल-भात केंद्र का संचालन हुआ. जबकि शहरी क्षेत्र में संचालित सभी केंद्र बंद रहा. जिससे रिक्शे, ठेले, खोमचेवाले व गरीब मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. केंद्र क्यों बंद था, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी.
गरीब व मजदूरों को भोजन के लिए इधर-उधर भटकते नजर आये. इस संबंध में जब एमओ राजेंद्र रविदास से पूछने पर कहा कि बंद रखने का कोई कारण नहीं है. मकर संक्रांति थी, तो पूजा-अर्चना करने के बाद केंद्र का संचालन किया जा सकता था. अगर बंद है, तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










