पहाड़ी चीता गिरोह का अपराधी पकड़ा गया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jan 2016 2:48 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : गुमला पुलिस ने पहाड़ी चीता गिरोह के अपराधी जगन उरांव को गिरफ्तार किया है. उसके पास से दो पिस्तौल व चार गोलियां मिली है. किसी घटना को अंजाम देने के लिए वह नागफेनी पुल के समीप झाड़ी में छिप कर बैठा था. एसपी भीमसेन टुटी के निर्देश पर पुलिस ने उसे धर-दबोचा. उसके […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला पुलिस ने पहाड़ी चीता गिरोह के अपराधी जगन उरांव को गिरफ्तार किया है. उसके पास से दो पिस्तौल व चार गोलियां मिली है. किसी घटना को अंजाम देने के लिए वह नागफेनी पुल के समीप झाड़ी में छिप कर बैठा था. एसपी भीमसेन टुटी के निर्देश पर पुलिस ने उसे धर-दबोचा.
उसके खिलाफ सिसई थाने में छह मामले दर्ज हैं. उसने कई ट्रकों को आग के हवाले किया था. वह पहले भी दो बार जेल जा चुका है. डीएसपी कपिंदर उरांव ने गुरुवार काे प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी. पूछताछ में जगन ने पुलिस को कई जानकारी दी है. गुरुवार को चार बजे उसे जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










