पेंटिंग में निशा कुमारी व भाषण में दीक्षा प्रथम

Published at :14 Jan 2016 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
पेंटिंग में निशा कुमारी व भाषण में दीक्षा प्रथम

गुमला : सरस्वती विद्या मंदिर में स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व छात्र परिषद के राजेश कुमार सिंह, संजीव मलानी, प्रदीप जाजोदिया ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. पूर्व छात्र राजेश ने कहा कि […]

विज्ञापन
गुमला : सरस्वती विद्या मंदिर में स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व छात्र परिषद के राजेश कुमार सिंह, संजीव मलानी, प्रदीप जाजोदिया ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया.
पूर्व छात्र राजेश ने कहा कि आप सभी छात्र-छात्राएं विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बताये गये बातों को ग्रहण करें. शिक्षा अमूल्य है. विद्या मंदिर में शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कार भी दिया जाता है. हम सभी इन शिक्षकों के बताये मार्गों का आज भी अनुशरण कर रहे है. एचएम सुनील कुमार पाठक ने भैया-बहनों को विवेकानंद के चरित्र को अपने जीवन में समाहित करने की बातें कहीं. जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके. पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम निशा कुमारी, द्वितीय हेमंत कुमार व तृतीय ऋतिक कुमार, गायन में प्रथम रानी, द्वितीय खुशबू व तृतीय निकिता सोनी रहीं.
वहीं भाषण में प्रथम दीक्षा कुमारी, द्वितीय कौशलेंद्र कुलश्रेष्ठ व तृतीय काजल कुमारी, दौड़ में प्रथम राजेश साहू, द्वितीय विवेक भगत व तृतीय जितेंद्र सिंह रहे. वहीं बाल वर्ग बहन में प्रथम श्वेता सिंह, द्वितीय खुशबू कुमारी व तृतीय ममता कुमारी ने प्राप्त किया.
किशोर वर्ग भैया के दौड़ में प्रथम कृष्णा साहू, द्वितीय राजेंद्र भगत, व तृतीय रवि गुप्ता एवं बहन वर्ग में प्रथम निशी कुमारी, द्वितीय श्वेता कुमारी व तृतीय महिमा कुमारी ने प्राप्त किया. सभी विजेता प्रतिभागियों को पूर्व छात्र परिषद के सदस्यों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन आचार्य सुदर्शन शर्मा ने किया. मौके पर मृणाल राज, विशाल अग्रवाल, अंगद विनायक, राजेश, प्रदीप अग्रवाल, आशुतोष श्रीवास्तव सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola