योजना बनाने में महिला मंडल सहयोग करें

Published at :24 Dec 2015 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
योजना बनाने में महिला मंडल सहयोग करें

बसिया : महिला विकास मंडल बसिया व प्रदान के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बसिया के कुरडेगा में मनरेगा जागरूकता कार्यक्रम सह आमसभा का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि डीडीसी चंद्रकिशोर उरांव ने दीप जला कर कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र के महिला मंडल की महिलाएं काफी जागरूक हो गयी हैं. […]

विज्ञापन
बसिया : महिला विकास मंडल बसिया व प्रदान के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बसिया के कुरडेगा में मनरेगा जागरूकता कार्यक्रम सह आमसभा का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि डीडीसी चंद्रकिशोर उरांव ने दीप जला कर कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र के महिला मंडल की महिलाएं काफी जागरूक हो गयी हैं.
महिलाएं अपने अधिकार को समझने लगी हैं. इसलिए वे ग्रामसभा में शामिल होकर गांव के विकास के लिए योजनाओं का चयन करें. डीडीसी ने बताया कि योजना बनाओ अभियान के तहत बीडीओ के खाता में 10 लाख रुपये दिया गया है.
उक्त राशि को गांव के लिए बनाये गये विकास योजनाओं में खर्च करना है. इसलिए गांव के विकास के लिए ऐसी योजनाएं बनाये. जिससे ग्रामीणों को लाभ मिले. कार्यक्रम में बीडीओ रवि प्रकाश, जसिंता बारला, अशोक, मनीष कुमार, संदीप साहू, महेंद्र महतो, सुमन मघिया सहित महिला विकास मंडल, कलिंगा, मोरेंग, आरया, इटाम, तुरमुंगा आदि गांव के महिला मंडल की महिलाएं, मुखिया व वार्ड सदस्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola