::: कोयंजाली के टूटे डैम को बनवाने की मांग

Published at :09 Dec 2015 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
::: कोयंजाली के टूटे डैम को बनवाने की मांग

::: कोयंजाली के टूटे डैम को बनवाने की मांग 9 गुम 17 में, विधायक व भाजपा नेता.पालकोट. सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र की विधायक विमला प्रधान बुधवार को पालकोट के भाजपाइयों के साथ बैठक की. बैठक में विधायक ने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं की जानकारी ली और समाधान का आश्वासन दी. भाजपाइयों ने बताया कि कोयंजाली डैम […]

विज्ञापन

::: कोयंजाली के टूटे डैम को बनवाने की मांग 9 गुम 17 में, विधायक व भाजपा नेता.पालकोट. सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र की विधायक विमला प्रधान बुधवार को पालकोट के भाजपाइयों के साथ बैठक की. बैठक में विधायक ने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं की जानकारी ली और समाधान का आश्वासन दी. भाजपाइयों ने बताया कि कोयंजाली डैम गत दो वर्षों से टूटा हुआ है. डैम के टूटने से कोयंजाली सहित डुमरटोली, पेटसेरा, टंगटंगटोली व बंगरू गांव के किसान प्रभावित हैं. डैम के बन जाने से किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी. साथ ही किसान कृषि के क्षेत्र में विकास भी करेंगे. इस पर विधायक ने भाजपाइयों को आश्वासन देते हुए कहा कि डैम की समस्या को विधानसभा में रखा जायेगा. भाजपा सरकार प्राथमिकता के साथ कृषि के क्षेत्र में कार्य कर रही है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुमित केशरी, विधायक प्रतिनिधि प्रतिमा देवी, रामअवध साहू, चतुर साहू, गोपाल केशरी, दुर्गा सिंह, हेमंत बैठा, जितेंद्र लाल सहित दर्जनों भाजपाई उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola