KSBKBT 2: मिहिर-तुलसी की शादी के बीच मचा हड़कंप, रणविजय की मौत से बदला खेल

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

मिहिर और तुलसी, फोटो- इंस्टाग्राम

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में मिहिर और तुलसी की शादी के बीच बड़ा हादसा हो जाता है. परी, सनी को बचाने की कोशिश में गलती से रणविजय की जान ले लेती है.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा और इमोशनल मोड़ देखने को मिलेगा. एपिसोड की शुरुआत विरानी हाउस में मिहिर और तुलसी की शादी की रस्मों से होती है. परिवार के सभी सदस्य इस खास मौके पर मौजूद रहते हैं. माहौल पूरी तरह खुशियों से भरा नजर आता है. कई सालों की दूरियों और गलतफहमियों के बाद मिहिर और तुलसी फिर से एक हो जाते हैं. शादी की रस्में पूरी होने के बाद बच्चे मस्ती करते हुए मिहिर से पैसे मांगते हैं. तुलसी भी मजाक में बच्चों को ज्यादा पैसे मांगने के लिए कहती है.

रणविजय की होगी मौत

जहां एक तरफ शादी की खुशियां चल रही थीं, वहीं दूसरी तरफ रणविजय और अजय के बीच बड़ा विवाद हो जाता है. बहस इतनी बढ़ जाती है कि रणविजय गुस्से में अजय के बेटे सनी पर लोहे की रॉड से हमला करने की कोशिश करता है. सनी को बचाने के लिए परी तुरंत बीच में आ जाती है. वह घबराहट में रॉड को दूर फेंक देती है और रॉड गलती से रणविजय को ही लग जाती है. उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है. रणविजय की मौत के बाद परी और अजय पूरी तरह घबरा जाते हैं. डर के कारण वे सनी को लेकर वहां से तुरंत निकल जाते हैं ताकि किसी को उनके बारे में पता न चले.

परी की मुश्किलें बढ़ी

रणविजय की मौत के बाद परी मानसिक रूप से टूट जाती है. अजय उसे समझाने की कोशिश करता है कि उसने सिर्फ सनी को बचाने के लिए ऐसा किया था, लेकिन परी खुद को संभाल नहीं पाती. इधर विरानी हाउस में मुन्नी को चिंता होने लगती है कि परी और अजय अब तक शादी में क्यों नहीं पहुंचे. वह परी को फोन करती है, लेकिन परी सदमे में होने के कारण ठीक से बात नहीं कर पाती. अजय किसी तरह स्थिति संभालने की कोशिश करता है. आने वाले एपिसोड में पुलिस तुलसी से परी के मामले में पूछताछ करती नजर आएगी. वहीं अचानक रियो विरानी हाउस पहुंच जाता है, जिसे देखकर तुलसी हैरान रह जाती है.

यह भी पढ़ें- Anupama: अनुज को याद कर फूट-फूटकर रोई अनुपमा, राही की बातें सुन बिखर गई अनु

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola