झारखंड में इस शनिवार को बीयर पार्टी नहीं कर पाएंगे लोग, 24 घंटे छछनता रहेगा मन

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो.

Ranchi News: मुहर्रम के अवसर पर 27 जून को झारखंड में ड्राई डे रहेगा. राज्यभर की सरकारी शराब दुकानें 24 घंटे बंद रहेंगी, जिससे बीयर, वाइन और अन्य शराब की बिक्री नहीं होगी. वीकेंड पर पार्टी की योजना बनाने वाले लोगों को इस बार निराशा का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

Ranchi News: अगर आपने 27 जून, शनिवार को वीकेंड पर दोस्तों के साथ बीयर पार्टी या किसी अन्य तरह के सेलिब्रेशन की योजना बनाई है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने पूरे राज्य में शनिवार को ड्राई डे घोषित किया है. इस दौरान सरकारी शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी और शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पूरे राज्य में बंद रहेंगी शराब की दुकानें

राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार मुहर्रम के अवसर पर 27 जून को झारखंड के सभी सरकारी शराब आउटलेट बंद रहेंगे. इस दौरान बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम और अन्य सभी प्रकार के मादक पेय पदार्थों की खुदरा बिक्री नहीं होगी. आबकारी विभाग की ओर से संबंधित अधिकारियों और दुकानों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जा सकती है.

वीकेंड पर पार्टी का प्लान हो सकता है प्रभावित

शनिवार होने के कारण कई लोग पहले से ही वीकेंड पार्टी या दोस्तों के साथ समय बिताने की योजना बनाते हैं. ऐसे में ड्राई डे की वजह से बीयर और अन्य शराब खरीदने की योजना प्रभावित हो सकती है. जो लोग शनिवार के लिए खरीदारी करने की सोच रहे थे, उन्हें यह ध्यान रखना होगा कि ड्राई डे के दौरान किसी भी सरकारी शराब दुकान से शराब उपलब्ध नहीं होगी.

मुहर्रम के सम्मान में लिया गया फैसला

मुहर्रम इस्लाम धर्म का महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर माना जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार हर वर्ष इस अवसर पर ड्राई डे लागू करती है. इसका उद्देश्य धार्मिक भावनाओं का सम्मान बनाए रखना और कानून-व्यवस्था को सुचारु रखना होता है.

इसे भी पढ़ें: लाखों रुपये खर्च कर बूटी मोड़ में बनाया गया मीट हाउस, बरसों से बना है शोपीस, देखें वीडियो

नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

आबकारी विभाग और जिला प्रशासन की टीमें पूरे राज्य में निगरानी रखेंगी. यदि कहीं अवैध रूप से शराब की बिक्री या वितरण की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. ऐसे में शनिवार को शराब खरीदने या बिक्री करने की कोशिश करने से पहले सरकारी आदेश का पालन करना जरूरी होगा. वीकेंड पर पार्टी का इंतजार करने वालों को इस बार एक दिन का इंतजार और करना पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ें: रांची में 177 करोड़ में बनेगा पहला शानदार सिक्स लेन का स्मार्ट रोड, फुटपाथ के साथ बनेगा साइकिल ट्रैक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola