Army Recruitment: रांची में 15 दिन रहेगी सेना भर्ती की धूम, हजारों युवाओं की भीड़ के बीच पुलिस ने संभाला मोर्चा

Updated:
विज्ञापन

प्रतिकात्मक फोटो AI Generated Image

रांची के खेलगांव में 1 से 15 सितंबर तक आयोजित सेना भर्ती रैली के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और व्यवस्था की तैयारी की है. लाखों अभ्यर्थियों की भीड़ के मद्देनजर खास इंतजाम किए गए हैं.

विज्ञापन

रांची से प्रणव की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची. खेलगांव स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, होटवार में 3 से 15 सितंबर तक सेना भर्ती रैली का आयोजन हो रहा है. जिसकी तैयारियों की शुरूआत 1 सितंबर से हो चूकी है. इस रैली में झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है. इसे देखते हुए, जिला प्रशासन और रांची पुलिस ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए खास तैयारी की है. इस मामले में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक की ओर से एक संयुक्त आदेश जारी किया गया है.

रैली के दौरान अभ्यर्थियों की भीड़ को कंट्रोल करने और किसी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए 12 जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किए जाएंगे. इनमें रेस्ट एरिया, खेलगांव फुटबॉल मैदान, हैंगर, टावर नंबर-3 व 4, स्टेडियम के आसपास, मेन गेट, मेडिकल जांच के लिए मेन गेट-2, गेट के बाहर, मेन रोड पर बैरिकेडिंग और मुख्य एथलेटिक स्टेडियम भवन जैसी जगहें शामिल हैं.

कई जगहों पर चार लाठी बल और ज़रूरत के हिसाब से अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहेंगे.

सुविधाओं और व्यवस्थाओं का खास इंतज़ाम

भर्ती रैली में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन की तरफ से अस्थायी टॉयलेट, पीने के पानी के टैंकर और पर्याप्त संख्या में बसों का इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है. ये सभी इंतज़ाम अभ्यर्थियों को बिना किसी असुविधा के रैली में भाग लेने में मदद करेंगे. कार्यक्रम स्थल की सफाई, कचरा प्रबंधन और डीटीटी छिड़काव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी. जल आपूर्ति विभाग को कार्यक्रम स्थल के आसपास वाटर टैप पॉइंट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट्स की ऑनलाइन जांच के लिए पर्याप्त संख्या में डेटा एंट्री ऑपरेटर और कंप्यूटर की व्यवस्था की जाएगी. सेना भर्ती ऑफिस की तरफ से 10 डेटा एंट्री कंप्यूटर ऑपरेटर की तैनाती का भी अनुरोध किया गया है. इसके अलावा, कार्यक्रम स्थल पर लगातार बिजली सप्लाई, जेनरेटर, लाइट, पंखे और कूलर की व्यवस्था रखने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया गया है.

मेडिकल टीम और एंबुलेंस भी रहेगी उपलब्ध.

सेना भर्ती रैली में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आने की उम्मीद को देखते हुए पुरुष और महिला डॉक्टरों के साथ पर्याप्त संख्या में मेडिकल टीम, एंबुलेंस और कॉमन रूम की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी अभ्यर्थी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर तुरंत मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है.

ट्रैफिक व्यवस्था पर खास नज़र.

भर्ती रैली के दौरान शहर में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक रूट प्लान तैयार कर पुलिस बल की तैनाती करने का निर्देश दिया गया है. बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त संख्या में गाड़ियों और बसों की व्यवस्था भी की जाएगी.

जिला प्रशासन ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड समेत अहम जगहों पर भीड़ और दलालों से सावधान रहने के लिए प्रचार-प्रसार की व्यवस्था करने को कहा है. प्रशासन ने सभी नियुक्त मजिस्ट्रेटों और पुलिस अफसरों को तय समय पर अपनी जगह पर पहुंचकर ड्यूटी संभालने का निर्देश दिया है. साथ ही, थाना प्रभारियों को अपने-अपने इलाकों में लगातार गश्त लगाने और कानून-व्यवस्था पर नजर रखने को कहा गया है. अभ्यर्थियों को ठगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचाने के लिए पुलिस को खास तौर पर सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है.

अभ्यर्थियों के लिए खास बातें:

  • अपने मूल दस्तावेजों को संभाल कर रखें.
  • किसी भी बाहरी व्यक्ति को पैसे न दें.
  • किसी भी तरह के झांसे या धोखे से बचें.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola