Anupama: अनुज को याद कर फूट-फूटकर रोई अनुपमा, राही की बातें सुन बिखर गई अनु
अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम
‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में राही के आरोपों से अनुपमा पूरी तरह टूट जाती है. वहीं कोठारी परिवार में अनुपमा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो जाता है. गौतम, अनु को कैरेक्टर पर सवाल उठाता है.
Anupama: लेटेस्ट एपिसोड में जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिला. एपिसोड की शुरुआत में अनुपमा, राही की कही बातों को याद करके रो पड़ती है. वह अनुज की तस्वीर से बात करते हुए पूछती है कि क्या उन्होंने भी राही की बातें सुनी. अनुपमा कहती है कि इस बार उसे राही को थप्पड़ मारने का कोई पछतावा नहीं है क्योंकि उसने कई बार हद पार की है. अनुपमा भावुक होकर अनुज से वापस आने की गुहार लगाती है. वह कहती है कि अगर अनुज वापस नहीं आए तो उसे लगेगा कि उन्होंने कभी उससे प्यार ही नहीं किया. इसी दौरान अनु को अपनी कल्पना में अनुज दिखाई देते हैं, जो उसे संभालते हैं.
कोठारी परिवार में बढ़ा विवाद
दूसरी तरफ कोठारी हाउस में गौतम, अनुपमा के चरित्र पर सवाल उठाता है, लेकिन प्रेम तुरंत उसे चुप करा देता है. वह साफ कहता है कि गुस्सा अलग बात है, लेकिन किसी के चरित्र पर उंगली उठाना गलत है. ख्याति भी अनुपमा का साथ देती है और वसुंधरा को याद दिलाती है कि श्रुति को भी इस घर में स्वीकार किया गया था. इसी बीच राही कहती है कि उसे अनु का नाम सुनकर भी घिन आती है. ख्याति उसे समझाने की कोशिश करती है कि कोई उसके गुस्से को भड़का रहा है और एक दिन वह अपनी मां को खो देगी.
दिग्विजय घर छोड़ने का करेगा फैसला
दिग्विजय घर छोड़ने का फैसला करता है, लेकिन अनुपमा उसे समझाती है कि उसके जाने से लोग गलत मतलब निकालेंगे. अनुपमा कहती है कि चाहे कोई साथ दे या नहीं, वह सावी और अनुज का सपना जरूर पूरा करेगी. वहीं शाह हाउस में हसमुख, अनुपमा का समर्थन करते नजर आते हैं. आने वाले एपिसोड में अनुपमा अपने कैफे को जल्द शुरू करने का फैसला करेगी. इसी बीच किंजल बताती है कि माही ने गौतम को लीगल नोटिस भेजा है. वसुंधरा,गौतम के साथ मिलकर अनुपमा का कैफे शुरू होने से पहले ही बर्बाद करने की योजना बनाती है.
यह भी पढ़ें- Anupama: अनुपमा ने राही को इस वजह से कहा बुरी बेटी, अनुज को भूलने का लगा आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










