::::: गुड न्यूज : बेटियों को बिकने से रोकेगा खड़िया समाज

Published at :09 Dec 2015 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
::::: गुड न्यूज : बेटियों को बिकने से रोकेगा खड़िया समाज

::::: गुड न्यूज : बेटियों को बिकने से रोकेगा खड़िया समाज गुमला में बेटियों को पलायन से रोकने की बड़ी पहल.पलायन के खिलाफ खड़िया समाज चला रहा अभियान. 9 गुम 2 में अमृता खड़ियाप्रतिनिधि, गुमलागरीबी, बेरोजगारी व पलायन से जूझ रहे आदिवासी बहुल गुमला जिले में खड़िया समाज ने पलायन के खिलाफ मुहिम शुरू की […]

विज्ञापन

::::: गुड न्यूज : बेटियों को बिकने से रोकेगा खड़िया समाज गुमला में बेटियों को पलायन से रोकने की बड़ी पहल.पलायन के खिलाफ खड़िया समाज चला रहा अभियान. 9 गुम 2 में अमृता खड़ियाप्रतिनिधि, गुमलागरीबी, बेरोजगारी व पलायन से जूझ रहे आदिवासी बहुल गुमला जिले में खड़िया समाज ने पलायन के खिलाफ मुहिम शुरू की है. झारखंड राज्य में आदिवासी समाज के बीच यह पहली पहल है. समाज ने यह कदम गांव घर की बेटियों को बिकने से बचाने के लिए उठाया है. इतना ही नहीं, गांव की जिन बेटियों को दलालों ने दिल्ली में बेच दिया गया है, उन बेटियों को वापस लाया जायेगा. इसकी कवायद शुरू कर दी गयी है. खड़िया विकास महिला समिति की जिला उपाध्यक्ष अमृता खड़िया ने कहा : बेटियों को बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है. पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है. लेकिन अब खड़िया समाज इसकी शुरूआत कर रहा है. इस अभियान में खड़िया विकास महिला समूह की भूमिका अहम होगी.पलायन के खिलाफ बैठक हुई : अमृताकुछ दिन पूर्व खड़िया विकास महिला समिति की बैठक हुई थी. जिसमें पलायन व बेटियों को दिल्ली में ले जाकर बेचने के मुद्दे पर चर्चा हुई थी. बैठक में निर्णय लिया गया कि जो लड़कियां दिल्ली में बेच दी गयी है, उन्हें वापस लाने के लिए अभियान शुरू किया जायेगा. इसके लिए सीडब्ल्यूसी व पुलिस का भी सहयोग लिया जायेगा. वहीं अभी जो लड़कियां स्कूल में पढ़ रही हैं या फिर किसी कारणवश पढ़ाई छोड़ दी है, गरीब परिवार से हैं. उन घर परिवार की बेटियों को दिल्ली में बिकने से रोकना है. मेरी बेटी को बचा लीजिए : फगनीबैठक में ही एक मामला आया. जिसमें बताया गया कि गांव की फगनी कुल्लू है. जिसकी बेटी को छह साल पहले दलाल चामु बड़ाइक ने दिल्ली में बेच दिया है. फगनी की बेटी जसिंता अब कहां है. किसी को मालूम नहीं है. इसकी जानकारी जब समाज की उपाध्यक्ष अमृता खड़िया को हुई, तो वे गंभीर हो गयी. वह फगनी को लेकर सीडब्ल्यूसी के समक्ष पहुंची और जसिंता को बेचने का कंप्लेन की है.कई लड़कियों पलायन की शिकारखड़िया समाज की कई बेटियां पलायन की शिकार हुई हैं. इसके मामले सीडब्ल्यूसी व अहतू थाने में है. गत दिनों समाज के ही एक बड़ी नेता की भगिनी को दिल्ली में बिकने से बचाया गया था. इस कारण समाज गंभीर हो गया है.खड़िया समाज ने जो कदम उठाया है, वह सराहनीय है. इससे निश्चित रूप से पलायन पर अंकुश लगेगा. दूसरे समाज के लोग भी इसी प्रकार की पहल करें. जिससे नाबालिक बेटियों को दलालों से बचाया जा सके.संजय भगत, सदस्य, सीडब्ल्यूसी, गुमला

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola