कांग्रेस का लोहरदगा से सूपड़ा साफ होगा : विधायक

कांग्रेस का लोहरदगा से सूपड़ा साफ होगा : विधायक फोटो (3) पत्रकारों से बात करते विधायक राधाकृष्ण किशोर. कुड़ू (लोहरदगा). पाटन छत्तरपुर के भाजपा विधायक राधाकृष्ण किशोर ने मंगलवार को भाजपा चुनाव कार्यालय में पार्टी नेताअों व कार्यकर्ताअों के साथ बैठक की. भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पंचायत अध्यक्षों के साथ विचार किया. बैठक के […]
कांग्रेस का लोहरदगा से सूपड़ा साफ होगा : विधायक फोटो (3) पत्रकारों से बात करते विधायक राधाकृष्ण किशोर. कुड़ू (लोहरदगा). पाटन छत्तरपुर के भाजपा विधायक राधाकृष्ण किशोर ने मंगलवार को भाजपा चुनाव कार्यालय में पार्टी नेताअों व कार्यकर्ताअों के साथ बैठक की. भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पंचायत अध्यक्षों के साथ विचार किया. बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को नकार दिया है. कांग्रेस पार्टी की नीति एवं नीयत में खोट है. आमजनों, पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों से सरोकार होता, तो देश स्तर पर कांग्रेस पार्टी की यह स्थिति नहीं होती. पहले देश ने अब लोहरदगा की जनता कांग्रेस पार्टी को सबक सिखायेगी. राज्य सरकार बेहतर काम कर रही है. सरकार के कार्यों को लेकर जनता के बीच जायेंगे एवं एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत के पक्ष में समर्थन मांगेंगे. भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सेठ ने कहा कि कांग्रेस एवं झाविमो अवसर की राजनीति करते हैं. झाविमो प्रत्याशी बंधु तिर्की को मांडर की जनता ने नकारा, कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत को दो बार लोहरदगा की जनता नकार चुकी है. इस बार भी दोनों को लोहरदगा की जनता नकार देगी. मौके पर विनोद कुमार राम, नवीन कुमार टिंकू, सुदामा प्रसाद,धीरज प्रसाद, अशोक खत्री, राजेश कुमार वंदे समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










