हर मोरचे पर विफल है राज्य सरकार : आलमगीर

Published at :08 Dec 2015 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
हर मोरचे पर विफल है राज्य सरकार : आलमगीर

हर मोरचे पर विफल है राज्य सरकार : आलमगीरफोटो (2) ग्रामीणों के साथ पाकुड़ विधायक.कुड़ू (लोहरदगा). पाकुड़ के कांग्रेसी विधायक सह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आलमगीर आलम ने मंगलवार को प्रखंड के सुंदरू, जीमा, चंडू, लापुर, ककरगढ़ समेत अन्य गांवों का दौरा करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत के पक्ष में जनसंपर्क एवं बैठक किये. ग्रामीणों […]

विज्ञापन

हर मोरचे पर विफल है राज्य सरकार : आलमगीरफोटो (2) ग्रामीणों के साथ पाकुड़ विधायक.कुड़ू (लोहरदगा). पाकुड़ के कांग्रेसी विधायक सह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आलमगीर आलम ने मंगलवार को प्रखंड के सुंदरू, जीमा, चंडू, लापुर, ककरगढ़ समेत अन्य गांवों का दौरा करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत के पक्ष में जनसंपर्क एवं बैठक किये. ग्रामीणों ने विधायक आलमगीर आलम को बताया कि मूलभूत सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है. गांव में रोजगार के साधन नहीं हैं. ग्रामीण रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं. श्री आलम ने कहा कि एनडीए सरकार से देश एवं राज्य का भला नहीं हो सकता है. राज्य की रघुवर सरकार हर मोरचे पर विफल है. विकास के काम ठप हो गये हैं. रांची जैसे व्यस्त शहर में अपराधी इतने बेलगाम हो गये हैं कि इंजीनियर को सरेआम गोली मार कर निकल जाते हैं. भाजपा एवं आजसू पार्टी झूठ का पुलिंदा पार्टी है. कांग्रेस ही विकास कर सकती है. मौके पर शहादत अंसारी, शकील अख्तर, हाजी सिकंदर आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola