क्षेत्र का सर्वांगीण विकास पहली प्राथमिकता : नीरू

Published at :07 Dec 2015 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
क्षेत्र का सर्वांगीण विकास पहली प्राथमिकता : नीरू

क्षेत्र का सर्वांगीण विकास पहली प्राथमिकता : नीरूफोटो : 5 महिलाओं को संबोधित करती नीरू शांति भगतकुडू (लोहरदगा). एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने सोमवार को प्रखंड के आधे दर्जन गांवों का दौरा किया. महिला मंडलों के साथ बैठक की. ग्रामीणों कि समस्या से अवगत हुई. महिला समूह से जुड़ी महिलाओं ने नीरू शांति भगत […]

विज्ञापन

क्षेत्र का सर्वांगीण विकास पहली प्राथमिकता : नीरूफोटो : 5 महिलाओं को संबोधित करती नीरू शांति भगतकुडू (लोहरदगा). एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने सोमवार को प्रखंड के आधे दर्जन गांवों का दौरा किया. महिला मंडलों के साथ बैठक की. ग्रामीणों कि समस्या से अवगत हुई. महिला समूह से जुड़ी महिलाओं ने नीरू शांति भगत को बताया कि गांव में रोजगार नहीं है. पिछले कई वर्षों से महिला समूह चला रहे हैं. एक बार सहायता स्वरूप 10-10 हजार रुपये मिला था. इसके बाद कोई सहायता नहीं मिला है. नीरू ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, महिलाओं का पलायन रोकने के लिए लोहरदगा में संजीवनी योजना उतारा गया था. शीडमनी के रूप में प्रथम किस्त 10-10 हजार रुपये दिया गया था. इसी बीच राज्य कि अर्जुन मुंडा सरकार गिर गयी एवं कांग्रेस पार्टी ने साजिश करते हुए संजीवनी योजना बंद करते हुए लोहरदगा कि महिलाओं का विकास रोकने का काम किया है. लोहरदगा का सर्वांगीण विकास होगा. आजसू-भाजपा गंठबंधन से ही राज्य का विकास संभव है. कांग्रेस विकास विरोधी पार्टी है. मौका पर मुनिया देवी, अनिता साहू, वीणा देवी, बाड़ो उरांव, मीना कुमारी, सरिता कुमारी समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola