जिले का विकास पहली प्राथमिकता: सुखदेव भगत

जिले का विकास पहली प्राथमिकता: सुखदेव भगत फोटो- एलडीजीए- 10 सुखदेव भगत का स्वागत करते ग्रामीण. लेाहरदगा. लोहरदगा का विकास पहली प्राथमिकता है. जिले की जनता की मूलभूत समस्याओं को लकर कांग्रेस की चिंता परिलक्षित रही है. वृद्धावस्था पेंशन, लाल कार्ड, राशन कार्ड, इंदिरा आवास, राजीव गांधी विद्युतीकरण, पेयजल जैसी समस्याओं से लगातार जूझ रहे […]
जिले का विकास पहली प्राथमिकता: सुखदेव भगत फोटो- एलडीजीए- 10 सुखदेव भगत का स्वागत करते ग्रामीण. लेाहरदगा. लोहरदगा का विकास पहली प्राथमिकता है. जिले की जनता की मूलभूत समस्याओं को लकर कांग्रेस की चिंता परिलक्षित रही है. वृद्धावस्था पेंशन, लाल कार्ड, राशन कार्ड, इंदिरा आवास, राजीव गांधी विद्युतीकरण, पेयजल जैसी समस्याओं से लगातार जूझ रहे लोहरदगावासियों के लिए हमारे पास ब्लू प्रिंट तैयार है. कहा कि लाल फीताशाही और व्यापक भ्रष्टाचार ने लोहरदगा को जकड़ रखा है. जिससे मुक्ति दिलाना कांग्रेस का संकल्प है. उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने किस्को एवं भंडरा प्रखंड में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही. श्री भगत ने आजसू सुप्रिमो के बयान को हास्यास्पद करार दिया है कि आंदोलनकारी और अपराधी में कोई अंतर समझ नहीं है. अब जबकि न्यायालय ने अपना फैसला सुना दिया है श्री महतो का बयान एक तरफ न्यायालय की अवमानना है तो दूसरी तरफ लोहरदगा की जनता के साथ विश्वाघात है. मौके पर पर सुशीला उरांव, सोमरा उरांव, आलोक साहू, सीमा देवी, सुकरा राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










