::::: धीरज साहू ने सुखदेव को जीताने की अपील की

Published at :07 Dec 2015 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
:::::  धीरज साहू ने सुखदेव को जीताने की अपील की

::::: धीरज साहू ने सुखदेव को जीताने की अपील की फोटो- एलडीजीए-2 लोगों को संबोधित करते धीरज साहू.लोहरदगा. लोहरदगा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत को अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनायें. उक्त बातें राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने शहरी क्षेत्र के बरवाटोली में आयोजित एक सभा में कही. […]

विज्ञापन

::::: धीरज साहू ने सुखदेव को जीताने की अपील की फोटो- एलडीजीए-2 लोगों को संबोधित करते धीरज साहू.लोहरदगा. लोहरदगा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत को अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनायें. उक्त बातें राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने शहरी क्षेत्र के बरवाटोली में आयोजित एक सभा में कही. श्री साहू ने कहा कि भाजपा-आजसू ने मिल कर इस क्षेत्र को लूटने का काम किया है. देश एवं राज्य को कांग्रेस पार्टी ही चला सकती है. जनता को झूठे सपने दिखा कर ठगा गया है. आज महंगाई, भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है. उनकी सुननेवाला कोई नहीं है. जनता परेशान है. अपराध सिर चढ़ कर बोल रहा है. विकास के नाम पर सिर्फ जनता को ठगने का काम हो रहा है. लोहरदगा में अभी भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. बिजली,पानी, सड़क की स्थिति बदतर है. मौके पर प्रदेश प्रभारी ताराचंद भगोरा ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार को एक बार सेवा का मौका दें. निश्चित रूप से क्षेत्र का विकास होगा. कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने कहा कि मैं आपके साथ आपके हर सुख-दुख में रहता आया हूं और आगे भी रहूंगा. मुझे सेवा का एक मौका दें. मौके पर उदय शंकर ओझा, कमल प्रसाद केसरी, मोहन दुबे, कुणाल अभिषेक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola