भाजपा गंठबंधन ही क्षेत्र का विकास करेगी : डॉ रवींद्र राय

Published at :06 Dec 2015 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा गंठबंधन ही क्षेत्र का विकास करेगी : डॉ रवींद्र राय

भाजपा गंठबंधन ही क्षेत्र का विकास करेगी : डॉ रवींद्र रायफोटो (7) पत्रकारों से बात करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष.कुड़ू (लोहरदगा). भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ रवींद्र राय ने रविवार को कुड़ू शहरी क्षेत्र में भाजपा चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया. कार्यकर्ताअों के साथ बैठक की. प्रखंड क्षेत्र में संगठन के संबंध में जानकारी ली. […]

विज्ञापन

भाजपा गंठबंधन ही क्षेत्र का विकास करेगी : डॉ रवींद्र रायफोटो (7) पत्रकारों से बात करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष.कुड़ू (लोहरदगा). भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ रवींद्र राय ने रविवार को कुड़ू शहरी क्षेत्र में भाजपा चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया. कार्यकर्ताअों के साथ बैठक की. प्रखंड क्षेत्र में संगठन के संबंध में जानकारी ली. पत्रकारों के साथ बात करते हुए उन्होंने बताया कि 14 वर्षों के अस्थिर सरकार के बाद पहली बार राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है. सरकार के पास विकास का विजन है. कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचारियों की पार्टी है. कांग्रेस के पास यदि विकास का मुद्दा होता तो आज यह स्थिति नहीं होती. विकास विरोधी कांग्रेस पार्टी को लोहरदगा की जनता ने दो बार नकारा. इस बार भी जनता नकार देगी. लोहरदगा का चहुंमूखी विकास भाजपा एवं आजसू गंठबंधन ही कर सकता है. कांग्रेस के सहयोग से दो बार राज्य में सरकार बनी. एक भी विकास की उपलब्धि बताये कांग्रेस पार्टी. झारखंड विकास मोरचा एवं कांग्रेस पार्टी झामुमो के यहां समर्थन के लिए दरबारी कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी के पास चुनाव के लिए कोई मुद्दा नहीं है. सिर्फ आलोचना करना जानती है. झाविमो अवसरवादी पार्टी बन गयी है. मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश, जिलाध्यक्ष राकेश प्रसाद, सुदामा प्रसाद, धीरज प्रसाद, विनोद राम, नरेश राज, सीताराम शर्मा, राजेश प्रसाद, भूषण प्रसाद, यदुनंदन तिवारी, कविंद्र साहू, श्याम प्रसाद समेत अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola