:5:::: मतपेटियां वज्रगृह में बंद, अब मतगणना की तैयारी

:5:::: मतपेटियां वज्रगृह में बंद, अब मतगणना की तैयारी कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया मतपेटियों कोजैप के जवान वज्रगृह में तैनात13 दिसंबर को होगी मतगणनाफोटोफाइल:6एसआइएम:1-वज्र गृह में तैनात जवानप्रतिनिधि, सिमडेगात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का तीनों चरण शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. तीनों चरणों को मिला कर 1934 प्रत्याशियों की किस्मत मत पेटी में बंद […]
:5:::: मतपेटियां वज्रगृह में बंद, अब मतगणना की तैयारी कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया मतपेटियों कोजैप के जवान वज्रगृह में तैनात13 दिसंबर को होगी मतगणनाफोटोफाइल:6एसआइएम:1-वज्र गृह में तैनात जवानप्रतिनिधि, सिमडेगात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का तीनों चरण शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. तीनों चरणों को मिला कर 1934 प्रत्याशियों की किस्मत मत पेटी में बंद हो चुका है. 1934 प्रत्याशियों में जिला परिषद सदस्य पद के 58 एवं पंचायत समिति सदस्य पद के 286 प्रत्याशी शामिल हैं. बाकि अन्य प्रत्याशी मुखिया एवं वार्ड सदस्य पद के हैं. मतपेटियों को सिमडेगा कॉलेज परिसर में बनाये गये वज्रगृह में सुरक्षित रखा गया है. वज्रगृह की सुरक्षा में जैप टू की पूरी एक कंपनी को लगाया गया है. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण का मतदान संपन्न होते हुए अब प्रशासन ने मतगणना की तैयारी शुरू कर दिया है. सिमडेगा कॉलेज परिसर में 13 दिसंबर को मतगणना होगी. सभी दस प्रखंडों के लिए अलग-अलग दस कक्ष बनाये गये हैं. सभी कक्ष में प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को भी बैठने की व्यवस्था की गयी है. मतगणना के लिए कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति कर ली गयी है. सभी कक्ष में दस टेबल लगाने की संभावना है. प्रखंडवार मतपेटियों को खोला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










