:4:::: घर की बेटी बनकर काम करूंगी : महेश्वरी

:4:::: घर की बेटी बनकर काम करूंगी : महेश्वरी 30 गुम 12 में महेश्वरी देवी.डुमरी. करनी पंचायत की पंचायत समिति सदस्य उम्मीदवार महेश्वरी देवी ने सोमवार को कई गांवों का दौरा किया. वे सुवाली, करनी, चिरैया, लोहड़ा, कंडरवानी गांव पहुंची. लोगों से भेंट की. उन्होंने जनता से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की. […]
:4:::: घर की बेटी बनकर काम करूंगी : महेश्वरी 30 गुम 12 में महेश्वरी देवी.डुमरी. करनी पंचायत की पंचायत समिति सदस्य उम्मीदवार महेश्वरी देवी ने सोमवार को कई गांवों का दौरा किया. वे सुवाली, करनी, चिरैया, लोहड़ा, कंडरवानी गांव पहुंची. लोगों से भेंट की. उन्होंने जनता से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की. महेश्वरी ने कहा : जनता साथ दे, मैं घर की बेटी बन कर काम करूंगी. क्षेत्र की हर एक समस्या को दूर करना प्राथमिकता होगी. मौके पर रामेश्वर भगत, सुखराम नायक, जगजीवन उरांव सहित कई लोग थे. वहीं दूसरी ओर मालम के मुखिया प्रत्याशी मर्था तिर्की ने डोर-टू-डोर जाकर लोगों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की. चैनपुर के मुखिया प्रत्याशी हर्ष कुमार कुजूर ने भी वोट मांगा. जैरागी के मुखिया प्रत्याशी पीटर लकड़ा, डुमरी के पंसस उम्मीदवार अख्तर अली, डुमरी के मुखिया प्रत्याशी जगरनाथ भगत, नवाडीह के मुहखया प्रत्याशी प्रफुला किंडो, रंजीत एक्का व डुमरी के मुखिया प्रत्याशी जोर्ज टोप्पो ने भी दौरा कर अपने पक्ष में वोट देने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










