क्रिसमस गैदरिंग को लेकर संत जोसेफ क्लब की बैठक

Published at :29 Nov 2015 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिसमस गैदरिंग को लेकर संत जोसेफ क्लब की बैठक

क्रिसमस गैदरिंग को लेकर संत जोसेफ क्लब की बैठक सिमडेगा. संत महागिरजा घर परिसर में संत जोसेफ क्लब की बैठक नीलक राकेश मिंज की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पारिस मैदान सामटोली में 20 दिसंबर को क्रिसमस गैदरिंग आयोजित करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विचार किया गया. कार्यक्रम में यूनिट […]

विज्ञापन

क्रिसमस गैदरिंग को लेकर संत जोसेफ क्लब की बैठक सिमडेगा. संत महागिरजा घर परिसर में संत जोसेफ क्लब की बैठक नीलक राकेश मिंज की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पारिस मैदान सामटोली में 20 दिसंबर को क्रिसमस गैदरिंग आयोजित करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विचार किया गया. कार्यक्रम में यूनिट एवं संस्था स्तर पर क्रिसमस कैरोल एवं क्रिसमस नृत्य प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर स्टॉल लगाने पर भी चर्चा की गयी. नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की संख्या में चार से बढ़ा कर 16 करने पर चर्चा की गयी. इस अवसर पर लॉटरी ड्रॉ का भी आयोजन किया जायेगा. बैठक में फादर डीन तोबियस केरकेट्टा, फादर शैलेस केरकेट्टा, फादर रंजीत, फादर जोन, इग्नेस तिर्की, निर्मल कुल्लू, क्लारा बा, स्कोलेस्टीका खेस, शशि बाड़ा, प्रताप बाड़ा, नीलु मिंज, कुलदीप किंडो, राकेश लकड़ा, अनुप लकड़ा, विकास कंडूलना, ख्रिस्तोफर किंडो, सुनील, लहरू, एडिसन आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola