लीड :5:::: ईश्वर को पाने के लिए त्याग जरूरी: फादर केरकेट्टा

Published at :29 Nov 2015 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
लीड :5::::   ईश्वर को पाने के लिए त्याग जरूरी: फादर केरकेट्टा

लीड :5:::: ईश्वर को पाने के लिए त्याग जरूरी: फादर केरकेट्टा आमन काल आरंभ होने पर विशेष मिस्सा अनुष्ठानफोटो फाइल:29एसआइएम:7-मिस्सा कराते फादर.8-प्रार्थना करते विश्वासी.प्रतिनिधि, सिमडेगाईसाई धर्मावलंबियों का आगमन काल आरंभ होने पर सिमडेगा धर्मप्रांत के सभी पल्ली गिरजा घरों में विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. इधर सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजा घर में […]

विज्ञापन

लीड :5:::: ईश्वर को पाने के लिए त्याग जरूरी: फादर केरकेट्टा आमन काल आरंभ होने पर विशेष मिस्सा अनुष्ठानफोटो फाइल:29एसआइएम:7-मिस्सा कराते फादर.8-प्रार्थना करते विश्वासी.प्रतिनिधि, सिमडेगाईसाई धर्मावलंबियों का आगमन काल आरंभ होने पर सिमडेगा धर्मप्रांत के सभी पल्ली गिरजा घरों में विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. इधर सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजा घर में आयोजित मिस्सा अनुष्ठान में मुख्य अनुष्ठाता के रूप में पल्ली पुरोहित सह वीजी फादर तोबियस केरकेट्टा उपस्थित थे. मिस्सा अनुष्ठान के दौरान अपने प्रवचन में फादर तोबियस केरकेट्टा ने कहा कि आगमन काल ईश्वर के करीब आने का मौका प्रदान करता है. साथ ही ईश्वर के साथ संबंध को और भी मजबूत बनाने के लिए प्रेरणा देता है. कहा कि हम सच्चाई को पहचानते हुए ईश्वर की खोज में लग जायें. ईश्वर को पाने के लिए त्याग, तपस्या व सेवा की भावना के साथ जीवन व्यतीत करें. फादर केरकेट्टा ने कहा कि भोग, विलास, नशापान जैसी बुराइयों से दूर रहें तथा ईश्वरीय प्रेम का प्रतीक बनने का प्रयास करें. उन्होंने कहा कि दुनिया की सभी वस्तुएं क्षणभंगुर हैं. मनुष्य का जीवन भी सीमित है. हमें अपनी आत्मा की चिंता करनी चाहिए. मिस्सा अनुष्ठान में फादर तोबियस केरकेट्टा का सहयोग फादर राफायल केरकेट्टा, फादर फ्रांसिस, फादर जेवियर सोरेंग, फादर बर्बट कुजूर, फादर मरियानुस गुलाब लुगून ने निभायी. इस मौके पर दूसरी मिस्सा का भी आयोजन किया गया. दूसरी मिस्सा में फादर जेम्स लकड़ा, फादर मौलुस लकड़ा, फादर अलोइस आदि उपस्थित थे. पहली मिस्सा में मिस्सा गीत संचालन यूसी छात्रावास की छात्राओं ने किया. दूसरी मिस्सा में गीत संचालन रूंगटुटोली के विश्वासियों ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola