चोरी हुई जेसीबी बरामद, चोर गिरफ्तार

चोरी हुई जेसीबी बरामद, चोर गिरफ्तार सिसई. सिसई के रहमत नगर निवासी सहशाम हक अंसारी की चोरी हुई जेसीबी सिसई व कोलेबिरा पुलिस के संयुक्त अभियान से शनिवार की शाम कोलेबीरा के टुटीकेल जंगल से बरामद कर लिया है. बरामद जेसीबी को सिसई ले जाया गया है. थाना प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि जेसीबी […]
चोरी हुई जेसीबी बरामद, चोर गिरफ्तार सिसई. सिसई के रहमत नगर निवासी सहशाम हक अंसारी की चोरी हुई जेसीबी सिसई व कोलेबिरा पुलिस के संयुक्त अभियान से शनिवार की शाम कोलेबीरा के टुटीकेल जंगल से बरामद कर लिया है. बरामद जेसीबी को सिसई ले जाया गया है. थाना प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि जेसीबी के जीपीआर लोकेशन द्वारा जेसीबी का पता किया गया. जिसमें कोलेबीरा पुलिस के सहयोग से छापामारी कर जंगल से बरामद किया गया. रविवार को जेसीबी चोर सिसई के असरो गांव निवासी संजय गोप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार चोर को सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










