लीड के साथ : ख्रीस्त हर एक दिल के राजा हैं : बिशप

Published at :29 Nov 2015 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
लीड के साथ : ख्रीस्त हर एक दिल के राजा हैं : बिशप

लीड के साथ : ख्रीस्त हर एक दिल के राजा हैं : बिशप गुमला. संत पात्रिक महागिरजाघर परिसर में ख्रीस्त राजा पर्व पर पूजा हुई. गुमला धर्मप्रांत के बिशप पॉल लकड़ा ने अपने संदेश में कहा : ख्रीस्त राजाओं के राजा हैं. वे हर एक दिल के राजा हैं. उन्होंने अपने जीवन में कभी क्रोध […]

विज्ञापन

लीड के साथ : ख्रीस्त हर एक दिल के राजा हैं : बिशप गुमला. संत पात्रिक महागिरजाघर परिसर में ख्रीस्त राजा पर्व पर पूजा हुई. गुमला धर्मप्रांत के बिशप पॉल लकड़ा ने अपने संदेश में कहा : ख्रीस्त राजाओं के राजा हैं. वे हर एक दिल के राजा हैं. उन्होंने अपने जीवन में कभी क्रोध व अहिंसा का रास्ता नहीं अपनाया. हम उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए बुराई को त्याग कर अच्छे मार्ग पर चलें. अच्छा जीवन जियें. हम सभी को खुश रखें. मिल-जुल कर चलें. सही रास्ते पर चलें. क्रोध व ईर्ष्या से दूर रहें. समाज तभी मजबूत होता है. जब हमारे विचार एक हो. हम सभी एकजुट होकर रहें. एक-दूसरे के दुख दर्द को दूर करें. ख्रीस्त राजा मुक्ति दाता हैं : फा सीप्रियनविकर जनरल फादर सीप्रियन कुल्लू ने कहा कि ख्रीस्त राजा राजाओं के राजा हैं. ईश्वर की महिमा व विशेष कृपा की बदौलत ख्रीस्त राजा ने हजाराें लोगों को मुक्ति के मार्ग दिखाये. हमें उन्हें आदर्श मान कर उनके बताये मार्ग पर चलने की आवश्यकता है. क्योंकि ख्रीस्त राजा मुक्तिदाता हैं. हम सभी प्रभु के बताये मार्ग पर चलें. सेवा, शांति व अंहिसा के मार्ग को अपनाये. समाज की खुशहाली के लिए सभी लोगों से मिल-जुल कर रहने की अपील की.कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोगमौके पर पल्ली पुरोहित फादर सामुवेल कुजूर, फादर एरिक इंदवार, फादर अगस्तुस, फादर जोन अलबर्ट बाड़ा, फादर जोन केरकेट्टा, फादर जोन एक्का, फादर प्रदीप, सिस्टर एलिजाबेथ, सिस्टर मारिया, सिस्टर अनिमा, सिस्टर विमला, सेत कुमार एक्कस, पंचम कुजूर, जेबियर एक्का, तेलेस्फोर एक्का, कमल खलखो, पास्कल एक्का, ललित एक्का, सुधीर एक्का, जयंती तिर्की, अंजु बेक, बिबयानी लकड़ा, पुष्पा रजनी तिग्गा, अजीता लकड़ा, इमिलयानी लकड़ा, लता मिंज, शांति एक्का, बाइलट तिग्गा, नेम्हन तिग्गा सहित कई लोग थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola