::: गश खाकर गिरा मतदानकर्मी, रांची रेफर

::: गश खाकर गिरा मतदानकर्मी, रांची रेफर वोटिंग करा कर लौटने के बाद चक्कर खाकर गिरा. गंभीर चोट लगी.29 गुम 1 में घायल मतदानकर्मी अपनी मां की गोद में.प्रतिनिधि, गुमलाबसिया ब्लॉक के बूथ से ड्यूटी करके गुमला लौटे मतदान कर्मी राजू कच्छप चक्कर खाकर गिरने के बाद घायल हो गये. घटना शनिवार की रात की […]
::: गश खाकर गिरा मतदानकर्मी, रांची रेफर वोटिंग करा कर लौटने के बाद चक्कर खाकर गिरा. गंभीर चोट लगी.29 गुम 1 में घायल मतदानकर्मी अपनी मां की गोद में.प्रतिनिधि, गुमलाबसिया ब्लॉक के बूथ से ड्यूटी करके गुमला लौटे मतदान कर्मी राजू कच्छप चक्कर खाकर गिरने के बाद घायल हो गये. घटना शनिवार की रात की है. गिरने से उसे गंभीर चोट लगी है. उसके साथी कर्मियों ने उसे बेहोशी की हालत में गुमला सदर अस्पताल में भरती किया. डॉ पीएम बाड़ा द्वारा इलाज करने के बाद राजू को होश आया. परंतु स्थिति गभीर होने के कारण उसे रांची रेफर कर दिया गया. डॉ के अनुसार भूखे रहने के कारण वह गिर कर घायल हुआ है. राजू ने बताया कि वह पोलिंग पार्टी में थर्ड मतदान कर्मी था. बसिया कलस्टर में खाने की अच्छी व्यवस्था नहीं थी. घर से रोटी लेकर गया था, उसे ही खाया. पर वोटिंग के दिन खाने को नहीं मिला. देर रात को जब केओ कॉलेज गुमला स्थित वज्रगृह में मतपेटी जमा करके कॉलेज परिसर से बाहर निकला, तो भूखे रहने के कारण उसे चक्कर आया था. जिससे वह गिर गया. राजू गुमला के पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत है. गुमला के बेहराटोली में किराये के मकान में रहते हैं. अपना घर लोहरदगा जिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










