घाघरा में ठेकेदार की गला रेत कर की हत्या

Published at :28 Nov 2015 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
घाघरा में ठेकेदार की गला रेत कर की हत्या

घाघरा में ठेकेदार की गला रेत कर की हत्या- नाथपुर का निवासी था रूपेश कुमार सिंह -कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सहित चार पर केस दर्ज 28 गुम 2 में शव को देखते घाघरा (गुमला). घाघरा थाना के नाथपुर निवासी कृष्णा सिंह के 23 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार सिंह की शुक्रवार की रात गला रेत कर […]

विज्ञापन

घाघरा में ठेकेदार की गला रेत कर की हत्या- नाथपुर का निवासी था रूपेश कुमार सिंह -कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सहित चार पर केस दर्ज 28 गुम 2 में शव को देखते घाघरा (गुमला). घाघरा थाना के नाथपुर निवासी कृष्णा सिंह के 23 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार सिंह की शुक्रवार की रात गला रेत कर हत्या कर दी गयी. रूपेश ठेकेदारी करता था. घटना के संबंध में पिता कृष्णा सिंह ने घाघरा थाना में प्राथामिकी दर्ज करायी है. इसमें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवकुमार भगत उर्फ टुनटुन, समीर भगत, अशोक उरांव व संजय टाना भगत को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. रूपेश शुक्रवार को बाइक से घर से निकला था. शनिवार की सुबह यज्ञ बगीचा के समीप उसका शव मिला. कुछ दूरी पर रूपेश की बाइक और दो कंबल भी बरामद हुए. पिता कृष्णा सिंह ने पुलिस को बताया कि शिवकुमार , समीर, अशोक व संजय ने तीन दिन पहले रूपेश को जान से मारने की धमकी दी थी. इधर, शिवकुमार भगत टुनटुन ने कहा कि रूपेश की हत्या में मेरा हाथ नहीं है. राजनीति व दुर्भावाना से प्रेरित होकर केस किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola