जंगली हाथी ने फसल बरबाद किया

Published at :28 Nov 2015 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
जंगली हाथी ने फसल बरबाद किया

जंगली हाथी ने फसल बरबाद किया कुरडेग(सिमडेगा). कुरडेग थाना क्षेत्र के बड़कीबिउरा पंचायत के लबडेरा टोंगरीटोली में एक जंगली हाथी ने खेत में लगे फसल को बरबाद कर दिया. जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि हाथी लबडेरा टोंगरीटोली पहुंचा और किशोर कंडूलना के घर को क्षतिग्रस्त कर वहां सात बोरा धान खा गया. साथ ही केला […]

विज्ञापन

जंगली हाथी ने फसल बरबाद किया कुरडेग(सिमडेगा). कुरडेग थाना क्षेत्र के बड़कीबिउरा पंचायत के लबडेरा टोंगरीटोली में एक जंगली हाथी ने खेत में लगे फसल को बरबाद कर दिया. जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि हाथी लबडेरा टोंगरीटोली पहुंचा और किशोर कंडूलना के घर को क्षतिग्रस्त कर वहां सात बोरा धान खा गया. साथ ही केला व आलू के फसल को बरबाद कर दिया. हाथी ने मनोज जोजो के खेत मे लगे धान की फसल को भी रौंद डाला. सूचना मिलते ही वन रक्षी बलराम नायक व वनपाल राम नरेश शर्मा प्रभावित गांव पहुंचे और प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. साथ ही हाथी से सुरक्षित रहने के लिए ग्रामीणों के बीच सामग्री का भी वितरण किया. बताया जाता है कि उक्त हाथी इस समय चेथराटोंगरी जंगल में मौजूद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola