समाज सेवी प्रदीप कश्यप का निधन

समाज सेवी प्रदीप कश्यप का निधनकोलेबिरा. प्रखंड के समाजसेवी 40 वर्षीय प्रदीप कुमार कश्यप का 27 नवंबर को दिल्ली से रांची आने के क्रम में निधन हो गया. विदित हो कुछ दिनों पूर्व कोलेबिरा राउरकेला मार्ग पर प्रदीप कश्यप का कार एक्सीडेंट हो गया था. वे ईलाजरत थे. परिजन उन्हें ईलाज के लिए दिल्ली ले […]
समाज सेवी प्रदीप कश्यप का निधनकोलेबिरा. प्रखंड के समाजसेवी 40 वर्षीय प्रदीप कुमार कश्यप का 27 नवंबर को दिल्ली से रांची आने के क्रम में निधन हो गया. विदित हो कुछ दिनों पूर्व कोलेबिरा राउरकेला मार्ग पर प्रदीप कश्यप का कार एक्सीडेंट हो गया था. वे ईलाजरत थे. परिजन उन्हें ईलाज के लिए दिल्ली ले गये थे. वहां डॉक्टरों ने उनकी दोनों किडनी खराब होने की बात कहीं. दिल्ली से रांची लाने के क्रम में उनकी मौत रास्ते में ही हो गयी. प्रदीप कश्यप पूर्व में सन् 1998 से 2002 तक एक दैनिक अखबार में बतौर प्रतिनिधि कार्यरत किये. इसके अलावे वे झारखंड पार्टी के विधायक प्रतिनिधि भी रह चुके हैं. उनकी मौत से पूरा प्रखंड मर्माहत एवं शोकाकुल है. वो एक हंसमुख एवं मिलनसार व्यक्ति थे. वे अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गये हैं. 28 नवंबर को उनका पार्थिव शरीर कोलेबिरा आने के बाद स्थानीय डैम में उनका अंतिम संस्कार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










