5:::: द्वितीय चरण का मतदान : कर्मियों के बीच सामग्री वितरण

Published at :26 Nov 2015 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
5::::  द्वितीय चरण का मतदान : कर्मियों के बीच सामग्री  वितरण

5:::: द्वितीय चरण का मतदान : कर्मियों के बीच सामग्री वितरण द्वितीय चरण में ठेठइटांगर, बांसजोर, बोलबा व जलडेगा में 28 नवंबर को होगा मतदान फोटोफाइल:26एसआइएम:1-संबोधित करते डीसी.2-रिपोर्ट करते कर्मी.3-मतपेटी की जांच करते कर्मी.5-मतपेटी लेकर जाते कर्मी.प्रतिनिधि, सिमडेगात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान के लिए मतदान कर्मियों के बीच सामग्री का वितरण किया […]

विज्ञापन

5:::: द्वितीय चरण का मतदान : कर्मियों के बीच सामग्री वितरण द्वितीय चरण में ठेठइटांगर, बांसजोर, बोलबा व जलडेगा में 28 नवंबर को होगा मतदान फोटोफाइल:26एसआइएम:1-संबोधित करते डीसी.2-रिपोर्ट करते कर्मी.3-मतपेटी की जांच करते कर्मी.5-मतपेटी लेकर जाते कर्मी.प्रतिनिधि, सिमडेगात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान के लिए मतदान कर्मियों के बीच सामग्री का वितरण किया गया. एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित सामग्री वितरण कैंप में उपायुक्त विजय कुमार सिंह एवं एसपी राजीव रंजन सिंह उपस्थित थे. द्वितीय चरण में ठेठइटांगर, बांसजोर, बोलबा व जलडेगा प्रखंड में मतदान होना है. उक्त चारों प्रखंडों में मतदान के लिए लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली गयी हैं. कर्मियों के बीच बैलेट पेपर, मत पेटी सहित अन्य आवश्यक सामान का वितरण किया गया. साथ ही कर्मियों को मानदेय भी दिया गया. मानदेय के रूप में पीठासीन पदाधिकारियों को 2500 रुपये एवं अन्य कर्मियों को 2000 रुपये दे दिये गये. वहीं दूसरी बार मतदान कराने जा रहे मतदान कर्मियों को 1200 रुपये दिये गये. कतारबद्ध हो कर कर्मियों को सामग्री प्राप्त करनी पड़ी. सर्वप्रथम सभी मतदान कर्मियों ने कैंप में योगदान दिया. नियुक्ति पत्र देखने के बाद उन्हें सामग्री प्रदान की गयी. सामग्री वितरण कैंप में स्वयं उपायुक्त विजय कुमार सिंह व अन्य पदाधिकारी मतदान कर्मियों को माइक पर दिशा-निर्देश दे रहे थे. उपायुक्त के अलावा प्रेक्षक एके रतन, डीडीसी विजय कुमार मुंजनी, एसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, पंचायत राज पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण, डीपीआरओ शिवनंदन बड़ाइक पूरी स्थिति पर नजर बनाये हुए थे. सामग्री प्राप्त करने के बाद सभी मतदान कर्मी अलबर्ट एक्का स्टेडियम पहुुंचे. जहां उन्हें वाहन उपलब्ध कराया गया. इससे पूर्व कैंप में उपायुक्त विजय कुमार सिंह एवं एसपी राजीव रंजन सिंह ने मतदानकर्मियों को संबोधित भी किया. 1656 मतदानकर्मी की प्रतिनियुक्तिद्वितीय चरण के मतदान के लिए 1656 मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. प्रखंडवार प्रतिनियुक्ति के मुताबिक ठेठइटांगर में 696, बोलबा में 244, जलडेगा में 512 एवं बांसजोर प्रखंड में 204 मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति हुई हैध्यानपूर्वक मतदान संपन्न करायें कर्मी: डीसीउपायुक्त विजय कुमार सिंह ने कहा कि मतदान कर्मियों के लिए मतदान केंद्र पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं. मतदान कर्मी ध्यान पूर्वक अपने कार्य का निर्वहन करेंगे. कार्य में कोताही नहीं बरतें. समय पर मतदान केंद्र पर पहुंचे और मतदान संपन्न होने तक अपनी जिम्मेवारियों को भलीभांति निभायें. कहा कि सभी कर्मियों के बीच मानदेय का भी वितरण कर दिया गया है. कोई परेशानी होने पर पदाधिकारियों को सूचित करें, ताकि समस्या का निराकरण समय पर किया जा सके.निर्भीक होकर मतदान संपन्न करायें: एसपीएसपी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि मतदान कर्मी अपने आप को असुरक्षित महसूस नहीं करें. निर्भीक होकर मतदान संपन्न करायें. कर्मियों की सुरक्षा की जिम्मेवारी पुलिस की है. सभी मतदान केंद्रों एवं कलस्टर पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल के जवानों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. कोई भी परेशानी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा सके. उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों के अलावा चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर होगी. बेखौफ हो कर मतदान कार्य संपन्न करायें.शपथ ग्रहण कराया गयासंविधान दिवस के अवसर पर सामग्री वितरण शिविर के दौरान सभी मतदान कर्मियों को शपथ ग्रहण कराया गया. उपस्थित कर्मियों व पदाधिकारियों ने भारतीय संविधान को अक्षुण्ण बनाने का संकल्प लिया. इस मौके पर उपायुक्त विजय कुमार सिंह, एसपी राजीव रंजन सिंह, प्रेक्षक एके रतन, एसपी नागेंद्र कुमार सिन्हा व अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola