बंधु ने ग्रामीणों को विकास का दिया भरोसा

बंधु ने ग्रामीणों को विकास का दिया भरोसा फोटो एलडीजीए 12, ग्रामीणों से मिलते बंधु तिर्की.लोहरदगा. झाविमो प्रत्याशी बंधु तिर्की ने कैरो प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर चुनाव में जीत दिलाने का आग्रह किया. श्री तिर्की ने गांवों एवं टोलों के विकास करने की बात कही. कहा कि लोहरदगा जिला में भ्रष्टाचार चरम […]
बंधु ने ग्रामीणों को विकास का दिया भरोसा फोटो एलडीजीए 12, ग्रामीणों से मिलते बंधु तिर्की.लोहरदगा. झाविमो प्रत्याशी बंधु तिर्की ने कैरो प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर चुनाव में जीत दिलाने का आग्रह किया. श्री तिर्की ने गांवों एवं टोलों के विकास करने की बात कही. कहा कि लोहरदगा जिला में भ्रष्टाचार चरम पर ब्लॉक से लेकर सभी कार्यालयों में लूट खसोट का धंधा फल-फूल रहा है, जिससे यहां की जनता त्रस्त है. जिला प्रशासन ग्रामीणों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है. कहा कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को मैट्रिक की परीक्षा देने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. यहां सिर्फ जिला के स्कूलों में सेंटर बनाया जाता है. मौके पर बालमुकुन्द लोहरा, सोमरा उरांव, कुंवर मुंडा, कैलु उरांव, मुख्तार अंसारी, अली रजा अंसारी, सहाबुद्दीन अंसारी, उदय भगत, कृष्णा उंराव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










