मतदानकर्मियों के लिए विशेष वाहन की व्यवस्था

Published at :18 Nov 2015 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
मतदानकर्मियों  के लिए विशेष वाहन की व्यवस्था

मतदानकर्मियों के लिए विशेष वाहन की व्यवस्था सिमडेगा. जिले में पंचायत निर्वाचन के लिए प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों को जिला मुख्यालय तक आने के लिए विशेष वाहन की व्यवस्था की गयी है. उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने बताया की निर्वाचन कार्य के लिए ज्यादातर दूर-दराज से चलने वाले वाहनों को जब्त कर लिया गया है. जिला […]

विज्ञापन

मतदानकर्मियों के लिए विशेष वाहन की व्यवस्था सिमडेगा. जिले में पंचायत निर्वाचन के लिए प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों को जिला मुख्यालय तक आने के लिए विशेष वाहन की व्यवस्था की गयी है. उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने बताया की निर्वाचन कार्य के लिए ज्यादातर दूर-दराज से चलने वाले वाहनों को जब्त कर लिया गया है. जिला प्रशासन द्वारा मतदान कर्मियों को जिला मुख्यालय तक आने के लिए हरसंभव सुविधा मुहैया करायी जायेगी. प्रथम चरण के मतदान कर्मियों के लिए 20 नवंबर शुक्रवार को सभी प्रखंड मुख्यालय परिसर में बस लगी रहेगी. बसें सुबह पांच बजे जिला मुख्यालय के लिए रवाना होगी. बानो प्रखंड के हुरदा तथा बानो ब्लॉक परिसर से बस रवाना होगी. वहीं कोलेबिरा के लिए लचरागढ तथा प्रखंड मुख्यालय से बस रवाना होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola