यौन शोषण मामले में एक गिरफ्तार

यौन शोषण मामले में एक गिरफ्तार सिमडेगा. यौन शोषण मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के मुताबिक नीचे बाजार निवासी कमल मिश्रा (बदला हुआ नाम) का घोचोटोली शांति नगर निवासी एक युवती के साथ पिछले आठ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इस बीच शादी का झांसा देकर […]
यौन शोषण मामले में एक गिरफ्तार सिमडेगा. यौन शोषण मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के मुताबिक नीचे बाजार निवासी कमल मिश्रा (बदला हुआ नाम) का घोचोटोली शांति नगर निवासी एक युवती के साथ पिछले आठ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इस बीच शादी का झांसा देकर उक्त युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया. जिससे तीन साल की एक लड़की भी है. युवती द्वारा शादी के लिए दबाव बनाने पर युवक द्वारा लगातार इनकार किया जा रहा था. विवश हो कर युवती ने महिला थाना में यौन शोषण से संबंधित मामला कराया. इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बताया जाता है कि युवक पूर्व से ही शादीशुदा है. इस संबंध में महिला थाना में पूर्व में तीन बार काउंसलिंग कर समझौता कराने का प्रयास किया गया, किंतु कोई परिणाम निकला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










