नीरू को प्रत्याशी बनाये जाने पर हर्ष

नीरू को प्रत्याशी बनाये जाने पर हर्षकुडू(लोहरदगा). आजसू कोर कमेटी की बैठक में आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो द्रारा लोहरदगा विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा व आजसू गंठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत को प्रत्याशी बनाये जाने पर आजसू व भाजपा नेताअों-कार्यकर्ताअों में खुशी की लहर दौड़ […]
नीरू को प्रत्याशी बनाये जाने पर हर्षकुडू(लोहरदगा). आजसू कोर कमेटी की बैठक में आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो द्रारा लोहरदगा विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा व आजसू गंठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत को प्रत्याशी बनाये जाने पर आजसू व भाजपा नेताअों-कार्यकर्ताअों में खुशी की लहर दौड़ गयी है. ब्लॉक मोड़ स्थित आजसू कार्यालय में पार्टी नेताअों ने मुंह मीठा करा कर, आतिशबाजी कर एक दूसरे को बधाई दी. आजसू जिला उपाध्यक्ष मुन्ना अग्रवाल ने कहा कि नीरू शांति भगत को टिकट देकर पार्टी ने कमल किशोर भगत के साथ इंसाफ किया है, अब कार्यकर्ताअों की बारी है नीरू शांति की जीत दिला कर कमल किशोर के साथ इंसाफ करने की. बधाई देनेवालों में कलीम खान, परमेश्वर महतो, ओमप्रकाश भारती, सोना उरांव, कबीर अंसारी, विजय उरांव, संजय महली, बाड़ो देवी, मीना कुमारी, वीणा देरी, नवीन कुमार टिंकू, धीरज प्रसाद, राजेश कुमार बंदे समेत अन्य नेता कार्यकर्ता शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










