भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य आज

भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य आज प्रिंस चौक पर भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित की गयी16 एसआईएम: 12- प्रिंस चौंक में स्थापित भगवान सूर्य की प्रतिमा. प्रतिनिधि, सिमडेगा छठ महापर्व के दूसरे दिन सोमवार को खरना की पूजा की गयी. छठव्रतियों ने स्नान कर पूरी श्रद्धा, निष्ठा व शुद्धता के साथ खरना का प्रसाद तैयार […]
भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य आज प्रिंस चौक पर भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित की गयी16 एसआईएम: 12- प्रिंस चौंक में स्थापित भगवान सूर्य की प्रतिमा. प्रतिनिधि, सिमडेगा छठ महापर्व के दूसरे दिन सोमवार को खरना की पूजा की गयी. छठव्रतियों ने स्नान कर पूरी श्रद्धा, निष्ठा व शुद्धता के साथ खरना का प्रसाद तैयार किया. इसके बाद खरना की पूजा पूजा की गयी. खरना पूजन के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया. प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही श्रद्धालुओं का छठ वरतियों के यहां प्रसाद लेने के लिए आने- जाने का सिलसिला शुरू हो गया. लोगों ने व्रतियों के घरों में जाकर प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों से आशीर्वाद लिया. 17 नवंबर को शाम को भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य दिया जायेगा. इधर, शहर के प्रिंस चौक पूजा पंडाल में भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित की गयी है. आज सुबह से ही वैदिक मंत्रों के साथ प्रिंस चौंक में पूजा र्चना शुरू हो गया. पूजा पंडाल परिसर में भी खरना का आयोजन व्रतियों द्वारा किया गया. यहां पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










