विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Published at :15 Nov 2015 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सिमडेगा. ठेठइटांगर प्रखंड के जोराम स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को बाल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्राधिकार के सचिव एके सिंह, अधिवक्ता मनोज नाग, स्थायी लोक अदालत के सदस्य रमेश प्रसाद […]

विज्ञापन

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सिमडेगा. ठेठइटांगर प्रखंड के जोराम स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को बाल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्राधिकार के सचिव एके सिंह, अधिवक्ता मनोज नाग, स्थायी लोक अदालत के सदस्य रमेश प्रसाद व सुरेश प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस अवसर पर पंडित जवाहर लाल नेहरू के आदर्शों को अपनाने एवं उनकी जीवनी से प्रेरणा लेने पर जोर दिया गया. साथ ही बाल संरक्षण एवं बच्चों के मूलभूत अधिकार की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गयी. इधर रविवार को अलबर्ट एक्का स्टेडियम में बिरसा जयंती के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्राधिकार के सचिव एके सिंह ,अधिवक्ता प्रभात कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता कोमल दास मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस मौके पर उपस्थित लोगों को कानून की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola