समस्याओं को लेकर नगर अपना ने दिया धरना

Updated at :14 Nov 2015 7:31 PM
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर नगर अपना ने दिया धरना

समस्याओं को लेकर नगर अपना ने दिया धरना फोटोफाइल:14एसआइएम:9-धरना को संबोधित करते संस्था के अध्यक्षप्रतिनिधिसिमडेगा. नगर परिषद कार्यालय के निकट नगर अपना संस्था ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना दिया. धरना के दौरान जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने, खाद्य सुरक्षा योजना को सुचारु रूप से लागू करने एवं विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने पर […]

विज्ञापन

समस्याओं को लेकर नगर अपना ने दिया धरना फोटोफाइल:14एसआइएम:9-धरना को संबोधित करते संस्था के अध्यक्षप्रतिनिधिसिमडेगा. नगर परिषद कार्यालय के निकट नगर अपना संस्था ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना दिया. धरना के दौरान जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने, खाद्य सुरक्षा योजना को सुचारु रूप से लागू करने एवं विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने पर चर्चा की गयी. संस्था के अध्यक्ष चंदन डे ने अपने संबोधन में कहा कि नगर परिषद में कुल 18 वार्ड हैं. जिसकी आबादी लगभग 43 हजार है. सुविधा एवं विकास की दृष्टिकोण से पांच वार्ड को छोड़ कर बाकी 13 वार्ड की स्थिति ग्रामीण क्षेत्र से भी बदतर है. उक्त वार्ड के अधिकांश लोग किसान या दैनिक मजदूर हैं. नौ टोलों में बिजली मयस्सर नहीं है. जबकि दस टोलों में अब तक पहुंच पथ भी नहीं है.15 टोले ऐसे भी हैं, जहां पहुंच पथ के अलावा पेयजल, प्राथमिक विद्यालय,स्वास्थ्य केंद्र, सार्वजनिक शौचालय आदि की भी व्यवस्था नहीं है.विकास की किरण उक्त टोलों तक अब तक नहीं पहुंच पाया है.उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत शहरी क्षेत्र में अब तक कार्ड का वितरण नहीं किया गया है. प्रकाशित की गयी कार्डधारियों की सूची में हजारों गरीबों का नाम नहीं है.विद्युत व्यवस्था पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बीरू ग्रिड को शीघ्र चालू किया जाना चाहिए ताकि विद्युत समस्या दूर हो सके. धरना में मुख्य रूप से जीवन डुंगडुंग, मतियस लकड़ा, कुंवर गोप, सत्यनारायण रजक, आशा देवी, विलियम केरके ट्टा, पास्कल टेटे के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola